संघ के पथ संचलन में शामिल हुए सरयू राय

Untitled 1 copy 69

जमशेदपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला में आज सुबह मानगो नगर, जमशेदपुर के स्वयंसेवकों ने डिमना रोड पर पथ संचलन निकाला। पथ संचलन में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय पथ संचलन के समापन कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

पथ संचलन का समापन स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के मैदान में हुआ जहां पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ और प्रार्थना के उपरांत कार्यक्रम पूरा हुआ। एकत्रीकरण में वैसे स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया, जिनका गणवेश पूर्ण नहीं था अथवा जो सामान्य परिधान अथवा शुभ्र वेश में थे। इनके खड़ा होने के लिए एकत्रीकरण में अलग पंक्ति बनाई गई थी। कार्यक्रम के अंत में सूचना दी गई कि दशहरा के दिन संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने के अवसर पर सभी बस्तियों में विकेन्द्रित कार्यक्रम होंगे।

Spread the love

Jharkhand

खड़े ट्रक से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात भीषण हादसा, कार सवार तीन अन्य लोगों ने भी गंवाई जान रंजन कुमार सिंह   JharkhandNews :  झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Spread the love
Read More