चौथा बाल मेला 14 से बोधि मैदान में होगा आयोजित

  • सुधीर सिंह बनाए गए मेला संयोजक

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा आयोजित चौथा बाल मेला इस बार 14 से 20 नवंबर तक बोधि मैदान, गरम नाला (राजेंद्र विद्यालय के समीप) में आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय  राय द्वारा आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में मेले का संयोजक सुधीर सिंह को बनाने की भी घोषणा हुई। बैठक के बारे में मंजू सिंह ने बताया कि बाल मेले में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनी पर बैठक में विशेष रूप से चर्चा की गई। 14 नवंबर को बाल मेले का उद्घाटन होगा और 20 नवंबर को इसका समापन समारोह होगा।

बैठक में विधायक राय ने कहा कि इस मेले में जमशेदपुर के सभी स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी जो भी बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें गूगल फार्म भरना होगा। बहुत जल्द गूगल फार्म सभी स्कूलों को भेज दिया जाएगा। दुर्गा पूजा के बाद सभी स्कूलों को निमंत्रण भेजा जाएगा और निजी तौर पर उनसे संपर्क भी साधा जाएगा।

मंजू सिंह ने बताया कि मेले में बच्चों के लिए लाभकारी स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सातों दिन अलग-अलग आयु समूह के बच्चों के लिए खेलकूद, क्विज, योगा, चित्रांकन, निबंध, भाषण, गीत, नृत्य आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। हर संध्या स्टेज शो होगा। बच्चों के मनोरंजन की भी व्यवस्था की जाएगी। बैठक में एसपी सिंह, मंजू सिंह, अमृता मिश्रा, पुष्प लता सेनापति, श्याम जी, हेमंत पाठक आदि शामिल थे।

homeslider Jharkhand

UPSC ने DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को बताया अवैध

झारखंड में DGP को लेकर फिर फंसेगा पेंच, शॉक ट्रीटमेंट की नीति CM को पड़ सकती है भारी नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड में पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति का मामला एक बार फिर कानूनी और प्रशासनिक विवादों के घेरे में आ गया है। हाल ही में हेमंत सोरेन सरकार द्वारा तदाशा मिश्रा को राज्य की […]

Read More
Jharkhand

रेडिएंट झारखंड 2.0’ में RNTC के छात्रों का कमाल, दो इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स को मिला नेशनल इनोवेशन अवार्ड

NTTF आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर (RNTC) ने एक बार फिर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान साबित की है। संस्थान के छात्रों ने रेडिएंट झारखंड 2.0 नेशनल लेवल एग्जीबिशन (29 से 31 जनवरी 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो प्रतिष्ठित इनोवेशन अवार्ड अपने नाम किए। छात्रों के इन प्रोजेक्ट्स ने जूरी […]

Read More
homeslider Jharkhand

गणतंत्र दिवस पर थाना में पत्नी संग नाचने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू

नया लुक ब्यूरो रांची/पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना परिसर का एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो में हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी पत्नी के साथ पूरे पुलिस यूनिफॉर्म में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। क्रीम साड़ी में, हेयर कलर […]

Read More