पेंशनर के लिए शासन का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण : आरके भाटिया

pensioner
  • सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ ने की निंदा

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। राशिकरण की कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष 11 माह में करने की पेन्शनरों की मांग को हर स्तर से स्वीकृत किया गया था उच्च न्यायालय ने भी पेन्शनरों की हजारों याचिकाओ पर शासन को सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेने के निर्देश दिए थे और यह मानते हुए कि 10 वर्ष 11 माह की अवधि उचित है , कटौती पर स्टे भी दिए कि पेन्शनर की आर्थिक हानि रुक जाए। शासन ने 25 सितंबर को जो आदेश दिया है संघ उसकी निन्दा करता है तथा संघ के सदस्यो मे इस आदेश से आक्रोश भी है। संघ स्तर से आज ही संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष इं आर के भाटिया ने मुख्यमंत्री, उप मुख्य मंत्री तथा वित्त मंत्री को संघ की भावनाओ से पत्र के माध्यम से अवगत करा कर वित्त विभाग के 25 सितंबर 2025 के आदेश पर पुनर्विचार कर पेन्शनरों को न्याय प्रदान करने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़े

‘आई लव’ को लेकर मुस्लिम धर्मगुरूओं में मतभेद 

भाटिया ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने  सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की इसी सम्बंध में योजित याचिका पर केन्द्र सरकार तथा समस्त प्रदेश सरकारों को जबाव देने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इं भाटिया ने यह भी अवगत कराया कि 2006 से पूर्व पेन्शनर को एक रुपए की राशिकृत धनराशी के विरुद्ध 126 रुपए मिलते थे तथा उसकी वसुली 15 वर्ष में होती थी उस समय बैंक व्याज दर 14 प्रतिशत थी उसके उपरांत 2008 से पेन्शनर को एक रुपए के विरुद्ध 96 रुपए राशिकरण मिल रहा है तथा व्याज दर भी छह प्रतिशत रह गई है तथा कटौती की अवधि वही 15 वर्ष है । जिससे पेन्शनर को प्राप्त राशी का का कई गुना अधिक वापस करना पड़ता है , जो पेन्शनर का आर्थिक उत्पीड़न भी है जो जनकल्याण कारी सरकार के लिए उचित नही है।
संघ द्वारा इस प्रकरण को गम्भीरतापूर्वक लिया गया था और भविष्य में भी सफलता हेतु हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़े

आई लव मोहम्मद की हकीकत और साज़िशों का सच

Spread the love

Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More
Mafia
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

शाइस्ता परवीन बेटे के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी? पुलिस ने दिया बड़ा जवाब

Mafia अतीक अहमद की पत्नी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन एक बार फिर चर्चा में है। अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए हटवा गांव लाया गया। इस दौरान यह चर्चा तेजी से फैल गई कि शाइस्ता परवीन बुर्के […]

Spread the love
Read More
BSP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

UP की राजनीति को बड़ा झटका: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

BSP उत्तर प्रदेश की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक और बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन […]

Spread the love
Read More