मणिपुर में हथियार और गोला बारूद का जखीरा बरामद

Untitled 7 copy 30

इंफाल। मणिपुर के थौबल जिले के हेरोक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रिंगपाम गांव के पास सलुंगफाम ममांग लेइकाई तलहटी से सुरक्षा बलों ने हथियार, गोला-बारूद और तथा अन्य सामग्री बरामद की है। इसके अलावा अलग अलग घटनाओं में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान मैगजीन के साथ 7.62 SLR राइफल, मैगजीन के साथ एक कार्बाइन, दो सिंगल-बोर राइफल, एक SBBL PAG, दो चीनी निर्मित हैंड ग्रेनेड और स्थानीय निर्मित विस्फोटक उपकरण बरामद किये हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की गोलियां, एक इंसास मैगजीन, एक आंसू गैस का गोला, चार्जर सहित दो बाओफेंग हैंडहेल्ड रेडियो, 10 बुलेटप्रूफ जैकेट, 40 छद्म पैंट, 32 छद्म शर्ट, 17 छद्म कैप, छह मैगजीन पाउच, 21 बेल्ट, 13 जोड़ी जूते, एक बैकपैक, एक हेलमेट और दो नेमप्लेट सहित अन्य सामान बरामद किया गया।

सुरक्षा बलों ने एक अलग अभियान में इंफाल पूर्वी जिले के खुरई चैरेन थोंग क्षेत्र से एक प्रतिबंधित संगठन के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसी से संबंधित मामले में स्थानीय नागरिकों के सहयोग से इम्फाल पूर्वी जिले के खुरई साजोर लेईकाई से एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में दवाइयां बरामद कीं, जिनमें 23,304 ट्रामाडोल गोलियां, 1,390 नाइट्रापाल गोलियां और 1,383 बोतलें बेरकोडेक्स सिरप शामिल थीं। (वार्ता)

Spread the love

Petrol and Diesel
Business Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, जानें आपके शहर में 1 लीटर का भाव

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, जानें दिल्ली से लखनऊ तक क्या है 1 लीटर का रेट New Delhi : अगर आप आज गाड़ी लेकर घर से निकलने वाले हैं तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर एक नजर डाल लेना जरूरी है। देश के कई प्रमुख शहरों में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को पेट्रोल और […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Crime News Delhi

दिल्ली में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

New Delhi: राजधानी दिल्ली में नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क में तीन युवकों पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर 17 वर्षीय लड़की को धमकाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी आसिफ […]

Spread the love
Read More
LPG Price Today
Business Delhi

19 सितंबर LPG Price: घरेलू गैस स्थिर, कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

19 सितंबर को LPG सिलेंडर की ताजा कीमत, घरेलू और कमर्शियल गैस के नए रेट यहां देखें New Delhi : LPG सिलेंडर की कीमत हर महीने लाखों घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे कारोबारियों के बजट को प्रभावित करती है। ऐसे में गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले अपने शहर में लागू […]

Spread the love
Read More