भारत ने UNGA सत्र से इतर कई अहम बैठकों में लिया हिस्सा

Untitled 14 copy 14

न्यूयॉर्क। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र से इतर यहां विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने आयोजित कई महत्वपूर्ण बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। जॉर्ज ने 25 सितंबर को आतंकवाद पीड़ितों के मित्र समूह की छठी मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत का राष्ट्रीय वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए आतंकवाद के प्रति भारत के शून्य सहिष्णुता दृष्टिकोण को दोहराया। इसके अलावा उन्होंने शांति स्थापना आयोग की मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान भारत के दृष्टिकोण ‘विश्व एक परिवार है’ पर प्रकाश डाला। जार्ज ने UNRWA की मंत्रिस्तरीय बैठक और सीआईसीए की अनौपचारिक मंत्रिस्तरीय परिषद में भी हिस्सा लिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने आतंकवाद पीड़ितों के मित्र समूह की छठी मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत का राष्ट्रीय वक्तव्य प्रस्तुत किया। भारत द्वारा सामना किए जा रहे सीमा पार आतंकवाद के संकट का उल्लेख करते हुए सचिव ने आतंकवाद के प्रति भारत के शून्य सहिष्णुता के दृष्टिकोण को दोहराया और आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ लड़ाई में दुनिया के एकजुट होने की आवश्यकता पर बल दिया।

जायसवाल ने एक अन्य पोस्ट में लिखा सचिव जॉर्ज ने शांति स्थापना आयोग की मंत्रिस्तरीय बैठक संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में शांति स्थापना और शांति निर्माण के प्रति भारत के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला, जो ‘विश्व एक परिवार है’ के हमारे सभ्यतागत लोकाचार द्वारा निर्देशित है। उन्होंने सार्वजनिक सेवा वितरण में जवाबदेही, पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ाने, नागरिकों के बीच विश्वास बढ़ाने तथा सामाजिक सामंजस्य एवं स्थायी शांति को बढ़ावा देने के लिए जन-केंद्रित तकनीकी प्रगति का लाभ उठाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि शांति निर्माण मांग-आधारित और राष्ट्रीय स्वामित्व वाला होना चाहिए।

ये भी पढ़े

यदि आप भी रोज इस्तेमाल करते हैं कंडोम, तो सावधान! हो जाएंगे नपुंसक…

मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा सचिव जॉर्ज ने 25 सितंबर 2025 को न्यूयॉर्क में आयोजित एशिया में सहभागिता और विश्वास निर्माण उपायों पर सम्मेलन (CICA) की अनौपचारिक मंत्रिस्तरीय परिषद की बैठक में भाषण दिया। अपने संबोधन में उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सीआईसीए ने सराहनीय प्रगति की है और विभिन्न मुद्दों पर देशों के बीच विश्वास निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सचिव (पश्चिम) ने संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (UNRWA) बैठक में भारत को एजेंसी का एक विश्वसनीय भागीदार बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत एजेंसी के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहकर वंचितों के अधिकारों के लिए हमेशा खड़ा रहेगा।

Spread the love

Thimphu
International

पड़ोसी प्रथमः डॉ. जयशंकर ने भूटान में कई विकास परियोजनाओं की दी सौगात

 शाश्वत तिवारी Thimphu: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भूटान की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपने भूटानी समकक्ष ल्योंपो डी. एन. धुंग्येल से मुलाकात की, जिसमें दोनों पक्षों ने भारत और भूटान के बीच जारी व्यापक द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। यह यात्रा न केवल दोनों देशों के बीच सदियों पुराने रणनीतिक संबंधों […]

Spread the love
Read More
New Delhi
International

भारत-चीन संबंधों में सुधार के लिए ‘तीन आपसी सिद्धांत’ जरूरी

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को लेकर एक बार फिर भारत का रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत और चीन के बीच संबंधों में सुधार केवल ‘तीन आपसी सिद्धांतों’ के व्यावहारिक और […]

Spread the love
Read More
International

अरब सागर में भारत-पाक युद्धपोत भिड़े, भारत सख्त

New Delhi: उत्तरी अरब सागर में भारत और पाकिस्तान की नौसेनाओं के जहाजों के बीच टक्कर की घटना सामने आई है। यह घटना 15 सितंबर की शाम अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई। भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, नियमित निगरानी मिशन पर तैनात भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन युद्धपोत के पास पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज तेज रफ्तार […]

Spread the love
Read More