भारत ही एक ऐसा देश है जहां कन्याओं को दुर्गा के रूप में पूजा जाता है : अनिल

  • माँ शब्द भारतीय मनीषियों की देन है चंपत राय, महासचिव : अयोध्या
  • बेटियाँ, चरित्र शील और सुशिक्षित हों: आनन्दीबेन पटेल
  • प्रेरणा परिवार द्वारा आयोजित 5100 कन्याओं का पूजन राजभवन में संपन्न

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजभवन लखनऊ में प्रेरणा संस्थान द्वारा 5100 कन्याओं का पूजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल एवं रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चपंत राय थे। कार्य़क्रम में उपस्थित सभी आमंत्रितजनों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहा कि, ये हमारा सौभाग्य है कि हम भारतवर्ष में रहते हैं। पूरी दुनिया में सिर्फ भारत ही ऐसा देश है जहां कन्याओं को दुर्गा के रूप में पूजा जाता है। सनातन परम्परा में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया जाता है। उन्होंने बुन्देलखण्ड का उल्लेख करते हुए कहा कि, वहां 5 साल की कन्याओं का पूजन किया जाता है। पिता अपनी पुत्री के चरण स्पर्श करते हैं ये परम्परा सिर्फ सनातन में ही है। आज के समय में शासन द्वारा बेटी बचाओ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है साथ ही आज का समाज भी जागरूक हो गया है। आज बेटियों के संरक्षण, उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में निरन्तर कार्य किए जा रहे हैं। हमें बेटियों के उत्थान के लिए हर तरह के प्रयास करने चाहिए। इसके साथ ही उन्हें परिवार में, समाज में उनके दायित्व के बारे में भी बताना और समझाना होगा। अनिल जी ने आगे कहा कि, बेटियों की ऊँची उड़ान के लिए घर, परिवार, समाज के साथ ही सरकार का सहयोग भी आवश्यक है। हम सभी को कन्याओं को दुर्गा के रूप में देखना चाहिए और उनका आदर करना चाहिए।

कार्य़क्रम में विशेष अतिथि के रुप में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र, अयोध्या के महासचिव चंपत राय ने कहा कि, कन्या पूजन का य़े दृश्य देखकर मेरे मन में कई तरह के विचार आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश का राजभवन अपने में अनोखा राजभवन है। 5100 कन्या पूजन का कार्य़क्रम किसी और राज्य के राजभवन में संभव नहीं है। सुरक्षा की चुनौतियों को पार करते हुए इस कार्य़क्रम का संचालन प्रशंसनीय है। उन्होंने आगे कहा कि, कैंसर का वैक्सीनेशन अभिनन्दनीय और प्रशंसनीय है। चंपत राय ने दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयन्ती पर याद करते हुए कहा कि, उपाध्याय ने समाज में एकात्मकता का संदेश दिया था। वो कहते थे कि, जैसे शरीर एक है- वैसे ही समाज भी एक होना चाहिए। उन्होंने कन्या पूजन को लेकर कहा कि, मां शब्द संसार को भारत ने ही दिया है। मां शब्द भारत के मनीषियों  की देन है।

मुख्य अतिथि आनन्दीबेन पटेल ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि, आज राजभवन में 5000 से ज्यादा कन्याओं ने आकर हमें गौरवशाली बना दिया है। आज कन्याएँ शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य और सकारात्मक विचार के साथ आगे बढ़ रही हैं। हमारी बेटियाँ लगातार आगे बढ़े, उनके जीवन में समस्याएँ न आएँ इसके लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, मैं रोजाना कई स्थानों पर जाती हूँ। भारतभर में घूमती हूँ। कई लोगों से मिलती हूँ। कई बार मुझे ये देखकर दुख होता है कि, हमारी बेटियाँ कितना कुछ सहन कर रही हैं। बेटियों के उत्थान और समस्याओं के समाधान के लिए सबसे पहले माता-पिता को जागरूक होना होगा। बेटियाँ, चरित्रशील हों, शिक्षित हों, निरन्तर आगे बढ़ें उसके लिए उनकी जिम्मेदारियों का एहसास उन्हें कराना पड़ेगा। मैं अक्सर यूनिवर्सिटी, आँगनवाड़ी आदि जगहों पर जाती हूँ। वहाँ की व्यवस्थाओं को देखती हूँ। सरकारें तो समाज के लिए योजनाएँ लाती ही हैं लेकिन जनता का जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि, आज भारत में जितनी भी महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर हुआ है उसमें यूपी की संख्या 50 प्रतिशत है, क्योंकि गरीब तबके का व्यक्ति वैक्सीनेशन नहीं करा सकता है इसलिए यूनिवर्सिटी और अधिकारी सहयोग कर रहे हैं। हमें बेटियों को पढ़ाना है और आगे बढ़ाना है। ताकि भविष्य का निर्माण किया जा सके। राज्यपाल महोदया ने कहा कि, अगर आप में से कोई समाज के उत्थान के लिए उत्तम कार्य करना चाहता है तो अनुमति की आवश्यकता नहीं है। अपने उद्बोधन के अन्त में राज्यपाल महोदया ने कहा कि, हमें बच्चों को सीखाना चाहिए कि, भोजन के एक टुकड़े को 32 बार चबाना चाहिए। इसके अलावा भोजन करने का, बैठने का साथ ही भोजन मंत्र का अभ्यास भी कराना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के राजभवन में प्रेरणा संस्थान द्वारा आयोजित 5100 कन्याओं के कन्या पूजन कार्य़क्रम का आयोजन प्रेरणा संस्था के अध्यक्ष गुन्जित कालरा, सचिव शिखा भार्गव, अक्षय खोसला, शरद जैन, पीयूष चौहान, जतिन वर्मा, यशवर्धन अग्रवाल, प्रशान्त भाटिया, अभिनव भार्गव ने सामूहिक रुप से किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल, क्षेत्र संघचालक कृष्ण मोहन, अवध के प्रान्त प्रचारक कौशल, प्रान्त संघचालक सरदार स्वर्ण सिंह, राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के कोषाध्यक्ष डॉ. अनिल मिश्र, क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष चन्द्र, शकुन्तला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय सिंह, कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के निदेशक एम.एल. भट्ट, केजीएमयू के डॉ. सुमित रुंगटा, आरएमएल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह, राज्य सूचना आयुक्त दिलीप अग्निहोत्री, विभाग प्रचारक अनिल जी आदि उपस्थित रहे।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More