जीवन की चुनौतियों का सामना करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर हो रहीं बालिकाएं: मोनिका रानी

  • संवाद और आत्मरक्षा से निखरीं बालिकाएं, 3.77 लाख ने सुना प्रेरणादायक अनुभव, 2.98 लाख बनीं ‘सेल्फ डिफेंस क्लब’ का हिस्सा
  • मिशन शक्ति 5.0 में प्रदेशभर के विद्यालयों में ख्याति प्राप्त महिलाओं ने बालिकाओं से किया संवाद
  • बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण और ‘सेल्फ डिफेंस क्लब’ का हुआ गठन

लखनऊ। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत शुक्रवार को प्रदेशभर के विद्यालयों में ख्यातिप्राप्त महिलाओं से संवाद, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और ‘सेल्फ डिफेंस क्लब’ का गठन हुआ। बालिकाओं के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। संवाद सत्र और आत्मरक्षा क्लबों ने बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में बढ़ने को प्रेरित किया।  नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मिशन शक्ति की यह पहल बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुई। यह आयोजन न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है बल्कि भविष्य में उन्हें समाज की नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित करेगा।

संवाद सत्र में 3.77 लाख बालिकाओं ने किया प्रतिभाग

संवाद सत्र में प्रदेश के विभिन्न परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की 3.77 लाख बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस सत्र में ख्याति प्राप्त महिलाओं और वरिष्ठ महिला अधिकारियों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने संघर्ष, उपलब्धियों और अनुभवों को साझा किया। इन जीवन्त अनुभवों ने छात्राओं को प्रेरित किया और जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास जगाया। संवाद से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि लक्ष्य निर्धारण और निरंतर प्रयास से सफलता संभव है।

सेल्फ डिफेंस क्लबमें शामिल हुई 2.98 लाख बालिकाएं

विद्यालयों में ‘सेल्फ डिफेंस क्लब’ (आत्मरक्षा क्लब) का भी विधिवत गठन किया गया। इसमें 2.98 लाख बालिकाएँ शामिल हुईं। आत्मरक्षा क्लब का उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। इन क्लबों के माध्यम से बालिकाओं को आत्मरक्षा के सरल और प्रभावी उपाय सिखाए जाएंगे। संवाद सत्र और आत्मरक्षा क्लबों से बालिकाओं में आत्मविश्वास और साहस का संचार हुआ है। यह उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त बनाएगा।

  • मोनिका रानी, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More