दीनदयाल का एकात्म मानववाद महान सिद्धांत, इस पर शोध की आवश्यकता: कुलपति

Untitled 2 copy 51
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में विकास चेतना पर्वका आयोजन
  • एकात्म प्रवाह”वार्षिक शोध पत्रिका तथा “उपस्थिति” अर्धवार्षिक साहित्यिक पत्रिका के आवरण का विमोचन

झाँसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ के तत्वावधान में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर “विकास चेतना पर्व” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता मुनीशजी, सह प्रांत प्रचारक, कानपुर प्रांत तथा विशिष्ट वक्ता प्रो. राकेश पांडेय, प्राचार्य, नेशनल पीजी कॉलेज, बड़हलगंज रहे। कुलसचिव ज्ञानेंद्र शुक्ल तथा परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर की विशेष उपस्थिति रही। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि एकात्म मानववाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय का महान सिद्धांत है, जिस पर गंभीर शोध की आवश्यकता है। उनके बताए आदर्शों और मार्गदर्शन पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


मुख्य वक्ता मुनीश ने कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत प्रगति तक सीमित न होकर समाज और राष्ट्र के उत्थान का माध्यम होनी चाहिए। अच्छी पढ़ाई का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। जब समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति को अवसर मिलेगा, तभी सच्चे अर्थों में राष्ट्र सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान का वास्तविक कार्य तब संभव है जब हम कमजोर कड़ी को मजबूत करें। हर व्यक्ति की उन्नति ही राष्ट्र की उन्नति है। जब तक अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी नहीं पहुँचती, तब तक किसी भी योजना या नीति को सफल नहीं माना जा सकता। मुनीश ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपनी ऊर्जा और शिक्षा का उपयोग समाज निर्माण में करें। आज देश को ऐसे नागरिकों की आवश्यकता है जो केवल अपने लिए न सोचकर समाज के लिए जिएं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘अंत्योदय’ का विचार हमें यही प्रेरणा देता है कि विकास की धारा सबसे पहले उस तक पहुँचे जिसे इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। प्रो. राकेश पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन संघर्ष और अंत्योदय के बीच की यात्रा है। उन्होंने बाल्यकाल में ही अपने पूरे परिवार को खो दिया और विपरीत परिस्थितियों में जीवन व्यतीत करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की सोच को मूर्त रूप दिया।

इस अवसर पर  कुलसचिव ज्ञानेंद्र शुक्ल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। हमें उनके विचारों को अपने कार्यक्षेत्र और व्यवहार में उतारना चाहिए। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुँचाना ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था। विश्वविद्यालय परिवार को उनके विचारों से निरंतर ऊर्जा मिलती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन तथा अतिथियों का स्वागत शोधपीठ के निदेशक प्रो. मुन्ना तिवारी द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन डॉ. अचला पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. पुनीत बिसारिया, अधिष्ठाता, कला संकाय, डॉ श्रीहरि त्रिपाठी, डॉ. बिपिन प्रसाद समेत सभी शिक्षकगण, शोधार्थी, विद्यार्थी  बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े

ऐसे बढ़ाएं अपना सेक्स पॉवर, पार्टनर हो जाएगी खुस, थककर हो जाएगी चूर

Spread the love

Uttar Pradesh

15 अगस्त पर यूपी के 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री मेडल

-आगरा, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान शौर्य दिखाने पर सम्मान तीन पुलिसकर्मी शहीद, 9 को मेडल से नवाजा जाएगा ए अहमद सौदागर Gallantry Medal : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता और शौर्य के लिए गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 3 […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

UP के 91 पुलिस कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति का वीरता पदक

ए अहमद सौदागर UP Police Medal : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज अफसरों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष UP पुलिस के 12 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक (गैलेट्री मैडल ) प्रदान किया जाएगा। इनमें विशेष टास्क […]

Spread the love
Read More
Shortage of teachers in Lucknow
Education Uttar Pradesh

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, जाम में फंसे मंत्री ने उतरकर सुनी समस्याएं

Shortage of teachers in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को शिक्षकों की कमी से नाराज छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। पारा क्षेत्र के मोहान रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने स्कूल में पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की […]

Spread the love
Read More