नई दिल्ली। विमान सेवा कंपनी इंडिगो मुंबई से इंडोनेशिया के डेनपसार के लिए अगले महीने से उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइंस ने गुरुवार को बताया कि वह 18 अक्टूबर से दोनों शहरों के बीच दैनिक सेवा शुरू करने वाली है। डेनपसार इंडोनेशिया के बाली प्रांत की राजधानी है। यह बाली के लिए उसकी दूसरी उड़ान होगी। इससे पहले उसने बेंगलुरु से बाली के लिए सेवा शुरू की थी। कंपनी इस मार्ग पर ए320 विमान का परिचालन करेगी। (वार्ता)
ये भी पढ़े
ऐसे बढ़ाएं अपना सेक्स पॉवर, पार्टनर हो जाएगी खुस, थककर हो जाएगी चूर
