नई दिल्ली। भारत अपनी वाणिज्य एवं विनिर्माण गतिविधियों को नए सिरे से व्यवस्थित करने की मंशा रखने वाली कंपनियों के लिए अब सबसे आकर्षक गंतव्य बनकर उभर रहा है। मंगलवार को एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
स्टैंडर्ड चार्टर्ड की यह रिपोर्ट कहती है कि सर्वेक्षण में शामिल करीब आधी कंपनियों ने भारत के साथ अपना व्यापार बढ़ाने या बरकरार रखने का इरादा जताया है जबकि दो में से एक कंपनी भारत में विनिर्माण गतिविधियों को बढ़ाने या बनाए रखने की सोच रही है।(भाषा)
