शारदीय नवरात्रि के दिन इन राशियों को मिल रहा है व्यापार में अच्छा लाभ

Raashi NayaLook

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

मेष : आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज मेष राशि वालों को किसी से बहस नहीं करनी है। अपनी सेहत का ध्यान रखना है। कार्यों में सफलता आज आपको मिलने वाली है। परिवार के साथ भी आज माहौल अच्छा रहेगा। अपने हाथों से गाय को गुड़ खिलाना आज आपके लिए शुभ है।

वृष : आज भाग्य आपके साथ है लेकिन कोई भी जल्दबाजी में कदम आपको नहीं उठाना है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज गुस्से से आपको बचना है। सड़क पार करते समय सावधानी बरतनी होगी।

मिथुन : आज आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज मिथुन राशि वाले जो भी कार्य करेंगे उन्हें सफलता मिलेगी लेकिन दिनभर आज निम्न विचार आपको घेरने की कोशिश करेंगे। आपको ध्यान रखना है, आज सकारात्मक बने रहना है। आज सकारात्मक ऊर्जा से आपके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं।

कर्क : आज सफलता के अवसर आएंगे लेकिन उनको पहचानना होगा और सही समय पर आगे बढ़कर उनका लाभ आपको लेना होगा। आज किसी से भी ईष्र्या आपको नहीं करनी है। आज जीवनसाथी से मन की बात करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

ये भी पढ़े

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज से, जानें कब है घटस्थापना का मुहूर्त और कैसी है मां की सवारी

सिंह : आज रुका हुआ धन वापस आ सकता है। जिन लोगों को आपने उधार पैसा दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं। आज भाग्य आपके साथ है। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की अचानक हालत बिगड़ सकती है। इसलिए दवाएं नियमित रूप से लेते रहें।

कन्या : आज आपका कोई आपसे चालाकी कर सकता है, इसलिए सावधान रहिएगा। अच्छी खबर यह है कि आज भाग्य आपके साथ है। कठिनाइयां आएंगी लेकिन समाधान अपने साथ लाएंगी। ऐसा हो सकता है कि आपको सामान्य कार्यों के लिए भी आज थोड़ा अधिक मेहनत करनी पड़े।

तुला : पिछले दिनों से जिन चिंताओं में आप घिरे हुए हैं उनसे आज निजात आपको मिलने वाली है। आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। ध्यान रखिएगा आज लालच में कोई भी निर्णय आपको नहीं लेना है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले पिता या जीवनसाथी से सलाह कर लें।

वृश्चिक : आज कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप धैर्य बनाए रखिए अपना कार्य करते रहिए सफलता मिलेगी। आज नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के योग भी आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। आज अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखिए इससे आपके सारे कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

ये भी पढ़े

शरदीय नवरात्रि: हाथी पर सवार होकर आ रही मां आपके द्वारा, जाने  मुहूर्त और पौराणिक महत्व

धनु : आज आपके दुश्मन मुखर हो सकते हैं लेकिन आपको विरोध नहीं करना है। आज कानूनी पचड़ों में आपको नहीं पडऩा है। आज अपने व्यवहार में आप सरलता बनाए रखिएगा। वाणी में मधुरता से आपके आज सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं। दोपहर बाद आपको कोई अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर : आज दोस्तों से भी आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। इसलिए खर्च करते समय सावधानी रखिएगा आज भोजन की अधिकता भी आपको पेट के विकार का कारण बन सकती हैं। आज अचानक धन लाभ के योग भी हैं।

कुम्भ : आज आपके सारे कार्य पूर्ण होंगे लेकिन विरोध भी आएंगे आज आपका मन चंचल रहेगा, एक जगह आपका मन नहीं रुकेगा, मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुनें। ध्यान रखिए आज दूसरों का जितना सम्मान आप करेंगे उससे अधिक सम्मान आपको मिलने वाला है।

मीन : आज छोटे छोटे कार्यों में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, लेकिन इनसे घबराना नहीं है। आज भाग्य आपके साथ है और आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। कहीं से रुका धन आज मिलेगा। ध्यान रखिएगा आज अपने मुंह से किसी दूसरे व्यक्ति की आलोचना भी आप को करने से बचना है।

ये भी पढ़े

नंगी होकर पुलिस चौकी पहुंची महिला, वहां किया नंगा नाच, खबर पढ़कर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

नोट : अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर (मो. 9116089175) पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

ये भी पढ़े

पति को बिना तलाक दिए चाची ने भतीजे से रचाई शादी

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More