हरियाणा स्टीलर्स ने तमिल थलाइवाज को हरा कोच मनप्रीत को 100वीं जीत का दिया तोहफा

Untitled 4 copy 22

जयपुर। मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स के खिलाड़ियों ने सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में शनिवार को तमिल थलाइवाज को 38-36 के अंतर से हराकर अपने कोच मनप्रीत सिंह को प्रो कबड्डी लीग (PKL) में बतौर कोच 100वीं जीत का तोहफा दिया। आठ मैचों में यह हरियाणा की छठी जीत है जबकि थलाइवाज को लगातार दो जीत के बाद लगातार दूसरी हार मिली है। हरियाणा की जीत में उसके सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया। शिवम पटार ने नौ अंक लिए जबकि विनय ने सात। मयंक सैनी ने चार अंक लिए जबकि डिफेंस में कप्तान जयदीप ने तीन शिकार किए। थलाइवाज के लिए कप्तान अर्जुन देसवाल ने 13 अंक जुटाए लेकिन वह अपनी टीम द्वारा समय पर रिवाइव नहीं करा पाने के कारण उसे जीत तक नहीं ले जा सके।

पिछले मैच में पुनेरी पल्टन को हराने वाली हरियाणा ने अपना खेल वहीं से शुरू किया, जहां खत्म किया था। उसने चार मिनट में ही थलाइवाज को आलआउट की ओर धकेला और फिर इसे अंजाम देकर 9-3 की लीड ले ली। देसवाल एक बार जो आउट हुए तो आलइन के बाद ही रिवाइव हो सके। इस बीच विनय ने मल्टीप्वाइंटर लिया और फिर साहिल ने देसवाल को लपक स्कोर 12-3 कर दिया। इस बीच विनय की डू ओर डाई रेड पर थलाइवाज के दो डिफेंडर आउट हुए। फिर शिवम ने शफागी को लपक थलाइवाज को सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया। 10 मिनट बाद हरियाणा 15-4 से आगे थे। इस बीच शिवम ने सुपर टैकल की स्थिति में डू ओर डाई रेड पर अंक ले लिया। इसके बाद शिवम ने ही थलाइवाज को आलआउट कर हरियाणा को 20-5 से आगे कर दिया। आलइन के बाद देसवाल ने शिवम को आउट कर अपना खाता खोला।

फिर थलाइवाज के डिफेंस ने विनय को लपक लिया। इसके बाद योगेश ने दो अंक लेकर हरियाणा को सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया। मयंक की रेड पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। फिर सुपर टैकल की स्थिति में देसवाल ने जयदीप को आउट कर हरियाणा को दो खिलाड़ियों तक सीमित किया लेकिन शिवम ने दो अंक की रेड के साथ उसे बचा लिया। देसवाल ने हालांकि अगली रेड पर अंक लिया। इसके बाद थलाइवाज ने आलआउट लेते हुए स्कोर 16-24 कर दिया। बहरहाल आलआउट के बावजूद हरियाणा 25-16 के स्कोर पर ब्रेक पर गए औऱ फिर वापसी के साथ ही देसवाल को एंकल होल्ड कर लिया इस बीच शिवम एक बार आउट हुए लेकिन रिवाइवल के बाद उन्होंने शानदार एस्केप के साथ थलाइवाज को सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया। इस बीच अरुणनंथबाबू ने सुपर रेड के साथ उसे इस स्थिति से निकाल दिया। अरुणनंतबाबू ने हालांकि विनय को लपक 30 मिनट के बाद स्कोर 23-31 कर दिया।

ब्रेक के बाद थलाइवाज ने हरियाणा को सुपर टैकल की स्थिति में डाल दिया लेकिन मयंक ने नितेश से गलती कराकर उसे इस स्थिति से निकाला पर देसवाल ने फिर वही स्थिति बहाल कर दी। शिवम ने हालांकि मल्टीप्वाइंटर के साथ दो खिलाड़ियों को रिवाइव करा लिया। लेकिन देसवाल ने हरियाणा के डिफेंस से गलती कराकर दो अंक ले लिए। फिर उन्होंने सुपर-10 पूरा किया। हरियाणा आलआउट की कगार पर थे लेकिन मयंक ने उसे बचा लिया। अब डेढ़ मिनट बचे थे और फासला सात का था। अंतिम पलो में थलाइवाज के पास आलआउट लेकर स्कोर के करीब आने का मौका था। उसे ऐसा कर भी लिया लेकिन जीत उससे दूर जा चुकी थी और इस तरह थलाइवाज सात मैचों में चौथी हार को मजबूर हुए। (हिन्दुस्थान समाचार)

Sports

DRS से बचे केएल राहुल ने जड़ा शतक, ग्लेन फिलिप्स को पिलाएंगे ड्रिंक्स!

KL Rahul’s century: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शानदार शतक जड़कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। राहुल ने 136 रनों की बेहतरीन पारी खेली और इसी के साथ एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। वह सचिन तेंदुलकर, विराट […]

Read More
Sports

मोहम्मद सिराज के चयन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाया भेदभाव का सवाल

Mohammed Siraj: भारतीय क्रिकेट टीम में मोहम्मद सिराज के चयन को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। इसके बाद कांग्रेस ने टीम चयन पर सवाल उठाते हुए भेदभाव का आरोप लगाया है। वहीं, BJP […]

Read More
Sports

19 नवंबर की वो हार आज भी रुलाती है, जब ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा था करोड़ों भारतीयों का सपना

Indian Cricket: 19 नवंबर… यह तारीख भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। इस दिन का जिक्र होते ही करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की वो तस्वीरें ताजा हो जाती हैं, जब खिताब जीतने से महज एक कदम दूर टीम इंडिया का सपना टूट […]

Read More