‘किंग’ की शूटिंग में शाहरुख के साथ नजर आईं दीपिका

Untitled 3 copy 34

लखनऊ। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर कर दिया था, यह कहते हुए कि उनकी मांगें अवास्तविक और अनुचित थीं। इसके बाद दीपिका को कल्कि के सीक्वल से भी हटा दिया गया और उन पर अनप्रोफेशनल होने के आरोप लगे। लगातार हो रही इन चर्चाओं के बीच दीपिका ने अब एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसका कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है।

अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों विदेश में अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रहे हैं, जहां अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शूटिंग के लिए पहुंच चुकी हैं। शाहरुख और दीपिका की यह छठी फिल्म होगी। शूटिंग के पहले दिन दीपिका ने शाहरुख का हाथ थामे एक तस्वीर शेयर की और लिखा, करीब 18 साल पहले ‘ओम शांति ओम’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने मुझे पहला सबक सिखाया था कि किसी फिल्म की सफलता से भी ज्यादा मायने रखता है उसका अनुभव और वे लोग जिनके साथ आप काम कर रहे हैं। मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं और तब से हर निर्णय में इसे ध्यान में रखती हूं। शायद यही वजह है कि आज हम फिर से अपनी छठी फिल्म साथ में बना रहे हैं। ‘किंग’ का पहला दिन। दीपिका ने एक ही पोस्ट से सबको चुप करा दिया है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में काम करने की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। दीपिका के इस पोस्ट पर फैन्स ने कमेंट कर उनका समर्थन किया है।

दीपिका पादुकोण ने पिछले साल बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद उनके हाथ से दो बड़े प्रोजेक्ट फिसल गए। कहा गया कि उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट, मोटा मेहनताना, प्रॉफिट शेयर और लग्जरी होटलों में ठहरने जैसी शर्तें रखी थीं, जिसकी वजह से दोनों फिल्मों के निर्देशकों ने उन्हें बाहर कर दिया। हालांकि अब दीपिका फिर से काम की रफ्तार पकड़ रही हैं। ‘किंग’ के बाद वह निर्देशक एटली की फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी होंगे। इस फिल्म में दोनों शानदार एक्शन सीन्स करते दिखेंगे। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

emraan hashmi new movie rooh
Entertainment

बॉलीवुड के ‘सीरियल किसर’ की यह फिल्म मचा देगी धमाल

म्यूजिकल हॉरर फिल्म ‘रूह’ में नजर आएंगे इमरान हाशमी 20 साल से ज्यादा के करियर में दी कई यादगार फिल्में अंशिका दुबे emraan hashmi new movie rooh : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और ‘सीरियल किसर’ के नाम से प्रसिद्ध इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) आगामी म्यूजिकल हॉरर फिल्म ‘रूह’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म […]

Spread the love
Read More
Tamannaah Bhatia
Entertainment

तमन्ना भाटिया का बयान: ‘आइटम सॉन्ग’ नहीं, मेरे लिए ये हैं पार्टी एंथम

Tamannaah Bhatia : बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने ‘आइटम सॉन्ग’ शब्द को लेकर अपनी राय खुलकर सामने रखी है। उन्होंने कहा कि वह अपने डांस नंबरों को आइटम सॉन्ग नहीं बल्कि ‘पार्टी एंथम’ मानती हैं, क्योंकि कई बार ये गाने उन फिल्मों से भी ज्यादा लोकप्रिय हो जाते हैं जिनका […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘राम राम राम…’ राम मंदिर चोरी पर शेखर सुमन का बयान हुआ वायरल

Ram Mandir Theft : अभिनेता और टीवी होस्ट शेखर सुमन ने अयोध्या के राम मंदिर में कथित चोरी की घटना को लेकर तीखा व्यंग्य किया है। अपने चर्चित शो ‘शेखर टुनाइट’ में उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “कलयुग ओवरटाइम काम कर रहा है”। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से […]

Spread the love
Read More