ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, खड़ा किया विशाल स्कोर

Untitled 5 copy 27

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक एकदिनी मैच में रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेथ मूनी (138) के शानदार शतक और जॉर्जिया वोल (81) एलिस पेरी (68) की शानदार अर्धशतक की बदौलत 47.5 ओवर में 412 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पूरे मैच में जड़े 60 चौके

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पूरे मैच में 60 चौके जड़े, जो महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे आगे केवल न्यूजीलैंड महिला टीम है, जिसने 2018 में डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ 491/4 की पारी के दौरान 64 चौके लगाए थे।

बेथ मूनी ने रचा इतिहास

इस ऐतिहासिक पारी की सबसे बड़ी स्टार रहीं बेथ मूनी, जिन्होंने शानदार 138 रन बनाए। यह भारत के खिलाफ महिला वनडे में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। उनसे आगे केवल इंग्लैंड की क्लेयर टेलर हैं, जिन्होंने 2006 में लॉर्ड्स पर नाबाद 156 रन बनाए थे। मूनी ने अपनी पारी में 24 बाउंड्री (23 चौके और एक छक्का) लगाए, जो ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के लिए दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। उनसे आगे केवल एलिसा हीली हैं, जिन्होंने 2022 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 170 रन की पारी में 26 चौके जड़े थे।

भारतीय गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन

मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। राधा यादव ने अपने चार ओवर में 48 रन दिये, जबकि अरुंधति रेड्डी ने 8.5 ओवर में 86 रन दिये हालांकि उन्हें तीन विकेट जरूर मिले। वहीं रेनुका सिंह ने नौ ओवर में 79 रन देकर दो विकेट लिए। क्रांति गौड़ ने छह ओवर में 56 रन देकर एक विकेट लिया। जबकि स्नेह राणा ने 10 ओवर में 68 रन देकर एक विकेट लिया। दीप्ती शर्मा ने 75 रन देकर दो विकेट लिए। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Politics Sports Uttar Pradesh

हम खिलाड़ियों को दे रहे विश्वस्तरीय सुविधाएं : मौर्य

युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा ही विकसित भारत की नई पहचान बनेगी KD Singh Babu Stadium : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को राजधानी लखनऊ स्थित के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल […]

Spread the love
Read More
The Hundred 2026
Sports

मैच के बाद जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना की ‘प्यार की झप्पी’ ने जीता दिल

The Hundred 2026 :  भारत और पाकिस्तान की खिलाड़ियों के बीच खेल भावना की शानदार मिसाल देखने को मिली। सदर्न ब्रेव और बर्मिंघम फीनिक्स के मुकाबले के बाद भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने एक-दूसरे को गले लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दोनों खिलाड़ियों की मुलाकात का […]

Spread the love
Read More
Preeti Pawar
Sports Uttar Pradesh

भारत की प्रीती पवार का कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्डन पंच, कनाडा की खिलाड़ी को दी मात

गोल्ड से बढ़ा भारत का आत्मविश्वास Preeti Pawar Gold Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अब तक 23 मेडल जीत चुका है। 1 अगस्त के मैच शेड्यूल को देखें तो आज बॉक्सिंग में भारतीय बॉक्सर्स को कई गोल्ड मेडल मिलने की उम्मीद है।  कॉमनवेल्थ गेम्स में 31 जुलाई तक भारत कुल 23 मेडल जीत चुका […]

Spread the love
Read More