महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 365 दिनों में 365 योजनाएं: फिर भी नहीं थम रहीं वारदातें

hatya NayaLook
  • यूपी भर की बात छोड़ दें,
  • लखनऊ में कई सनसनीखेज घटनाएं हुई और रोकने के नाम पर पुलिस हाथ मसलती रह गई

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चार दिसंबर 2015- मड़ियांव क्षेत्र के IIM रोड पर करीब एक किलोमीटर के दायरे में तीन जगहों चार पैर व युवतियों के दो धड़ मिले। करिअर डेंटल कॉलेज से कुछ दूरी पर एक थैले में चार पैर फेंकें गए थे। यहां से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर दो धड़ अलग-अलग मिले। दोनों का सिर गायब था। इस डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराने व कातिलों की तलाश में पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन आज तक न तो हत्यारे मिले और न ही शवों की पहचान हो सकी। इसी वर्ष ही बंथरा क्षेत्र में 20 वर्षीय ब्यूटी पार्लर संचालिका सोनी की बेरहमी से कत्ल कर दिया गया।

वर्ष 2014 : मोहनलालगंज क्षेत्र के बलसिंह खेड़ा गांव के पास प्राथमिक विद्यालय परिसर में दरिंदगी के बाद महिला की हत्या।

वर्ष 2015 :  जानकीपुरम क्षेत्र से लापता छात्रा की पुराने डीजीपी मुख्यालय के करीब नाले के पास गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

23 मार्च 2019 :  राजधानी के कृष्णानगर क्षेत्र के डॉ राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की पार्किंग के सामने बेंच पर एक लावारिस बैग में एक करीब 35 वर्षीय महिला की टुकड़ों में लाश मिली। हालांकि बैग में महिला के दोनों हाथ-पैर व सिर, लेकिन धड़ गायब था।

दो फरवरी 2015- वृन्दावन सेक्टर नौ में शहीद पथ के नीचे सर्विस लेन पर एक के कटे दो पैर, पुलिस ने छानबीन शुरू की तो करीब चार सौ मीटर दूर आवास विकास कार्यालय के पास नहर किनारे एक बोरे में युवती का धड़ मिला। इसकी पहचान अमीनाबाद निवासी लॉ की छात्रा गौरी के रूप में हुई थी और कातिल भी पकड़े गए थे, जिसमें पुलिस ने एक अनुज नाम के लड़के को जेल भेजा, लेकिन अदालत की फटकार के बाद अनुज 66 दिन बाद जेल से रिहा हुआ था। यह तो महज बानगी भर है और भी कई बहू बेटियां दरिंदों और हत्यारों का शिकार बन चुकी हैं।

महिला दिवस के 364 दिन पीछे मुड़कर देखने पर राजधानी लखनऊ में महिला सुरक्षा की जो तस्वीर उभरती है, वह काफी खौफनाक है। मोहनलालगंज, अमीनाबाद, हजरतगंज, कृष्णानगर व मड़ियांव तक महिलाओं की निर्मम हत्या की घटनाओं ने सभी को झकझोर कर रख दिया। इसके बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा के लिए अनगिनत योजनाएं बनाई, लेकिन हत्यारों और दरिंदों के आगे घुटने टेक कर रह गई। नतीजतन आज़ भी बहू बेटियां कहीं न कहीं वहशियों और कातिलों का निशाना बन रही हैं। राजधानी लखनऊ पुलिस भले ही महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा को लेकर दावे कर रहे हों, लेकिन कड़वा सच यह है कि खबर में दर्शाई गई घटनाएं उनके दावों को साफ तौर पर झुठला रही हैं। पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा की कवायद तो कई बार शुरू की, चंद दिनों बाद योजनाएं फाइलों में दबकर रह गई। यही वजह है कि उनके साथ एक के बाद एक हो रहीं घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बहू बेटियों की सुरक्षा के लिए एक बार फिर लखनऊ पुलिस कमर कस कर मैदान में उतर चुकी है।

Maharajganj
Uttar Pradesh

महराजगंज के नए जिलाधिकारी बने शिवशरणप्पा GN

गौरव सिंह सोगरवाल को मिली सिद्धार्थनगर की कमान उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसी क्रम में महराजगंज और सिद्धार्थनगर जिलों के प्रशासनिक नेतृत्व में भी अदला-बदली की गई […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अमित शाह से मिले मंत्री संजय निषाद, अहम मुद्दों पर चर्चा

मछुआ समाज के आरक्षण और 2027 के चुनाव पर हुई गंभीर चर्चा मांगों का पत्र सौंपा, गठबंधन और कार्यकर्ताओं के समायोजन पर चर्चा उमेश चन्द्र त्रिपाठी New Delhi: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल से तस्करी कर लाई गई 21 बोरी कद्दू बीज बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। पथलहवा चौकी के जवानों ने सीमा से सटे तिलबारी गांव के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई कद्दू बीज की 21 […]

Read More