शनिवार के दिन इन दो राशियों को मिल रहा है जीवनसाथी का सहयोग

राजेन्द्र गुप्ता

मेष  : आज आपके मन में उधेड़बुन बनी रहेगी। आपके मन में कुछ चल रहा है, बेहतर होगा किसी समझदार से सलाह लें। रोजगार संबंधित समस्या सुलझ सकती है। पिता से विवाद होगा। वाहन पर खर्च होगा। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी।

वृष  : कई दिन से रुके कार्य आज कर लें, विलंब अच्छी बात नहीं है। समाज के कुछ लोगों के कारण आप को समस्या का सामना कर पड़ सकता है। रुका हुआ धन आने के आसार नहीं है।

मिथुन : क्रोध उन्नति का शत्रु है। आप में सब कुछ ठीक है, पर जब क्रोध आता है तो आपका खुद पर नियंत्रण नहीं रहता। किसी अनजान व्यक्ति को अपने रहस्य न दें, नुकसान हो सकता है। अपने खर्चीले स्वभाव पर अंकुश रखें।

कर्क  : पूर्व नियोजित कार्य की रुपरेखा से व्यावसायिक उन्नति होगी। संतान के स्वास्थ पर धन खर्च होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आप को उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त करेगा।

ये भी पढ़े

चतुर्दशी का श्राद्ध आज है, जानिए तिथि व महत्व

सिंह : संतान को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक व पारिवारिक समस्याओं का सामना किसी संत के द्वारा होगा। अपनों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

कन्या : विलासिता के सामानों पर खर्च होगा। अपने क्रोधी स्वभाव पर अंकुश रखें,लाभ होगा। यात्रा के योग टालें। किसी के दबाव में आकर फैसले न लें, आजीविका के साधनों को बदलने का निर्णय लेंगे, जो लाभकारी होंगे।

तुला : प्रियजनों से भेंट संभव है। संतान के विवाह संबंधित समस्या का समाधान होगा। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। धार्मिक कार्यों में सहभगिता होगी। वाहन पर धन खर्च होगा।

वृश्चिक : अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुने उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव।

ये भी पढ़े

आपकी कुंडली में राजयोग है या नहीं

धनु : नए रिश्ते जीवन में बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। पुराने लेन-देन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। जिद न करें, कभी-कभी दूसरे को भी मौका देना चाहिए। पारिवारिक कलह संभव है।

मकर : रुका धन न आने से मन चिंतित रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। संतान का स्वास्थ बिगड़ सकता है। विदेश जाने का मन बना रहे है, पर अभी इंतजार करें।

कुम्भ : आय में वृद्धि कैसे हो अभी यही ध्यान में रख कर अपना कार्य करें। करियर के प्रति सजग रहें। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक साझेदारी में फेर बदल हो सकता है।

मीन : लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। मन प्रसन्न रहेगा। पुराने रोग उभर सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। आध्यत्मिक उन्नति होगी। अपने सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार नम्र रखें।

Today is auspicious for only two zodiac signs, know who is getting benefits
Astrology homeslider

आज का राशिफल: जानिए आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More
Astrology homeslider

आज का राशिफल: किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More
Astrology homeslider

आज का राशिफल: किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानिए सभी 12 राशियों का हाल

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More