- अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग पर योगी बोले अपराध करने वाले अपराधियों का होगा अंत
- यूपी के 1647 थानों पर महिला सुरक्षा के केंद्र का किया लोकार्पण
आशीष द्विवेदी
लखनऊ। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। जो भी अपराधी अपराध करने की कोशिश किया तो उनका वही हाल होगा जैसे अभिनेत्री दिशा पाटनी के हमलावरों का हुआ। वहीं महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 1647 पर महिला सुरक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया। बताते चलें कि बीते दिनों फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग के मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में जो भी महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा और कानून व्यवस्था को तोड़ेगा उसका बुरा हाल होगा। कहा कि यूपी में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। एक अपराधी मारीच बनकर आया था। वो जब पुलिस की गोली से घायल हुआ तो कहने लगा कि मुझसे गलती हो गई जो मैं यूपी में आ गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है। इसमें खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। बता दें कि दिशा पाटनी के बरेली स्थित पुश्तैनी आवास पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के 1647 थानों महिला सुरक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया। वहीं शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने पुलिस के सभी आलाधिकारियों को कड़े शब्दों में कहा कि किसी ने लापरवाही बरती तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महिला सुरक्षा कर्मियों का बढ़ाया गया डेरा
महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी के 1647 थानों पर महिला सुरक्षा केंद्र बनाया गया महिलाओं की सुरक्षा के लिए, शशि भूषण सिंह, राकेश कुमार शर्मा, सुजीत कुमार सोनी, विजय तिवारी, सुनील कुमार मिश्रा, पिंकू सिंह, दीपक सिंह, विपिन पांडे, जुगनू प्रधान, राजकुमार पांडेय, सुशांत पाण्डेय, वेद चौधरी, राजू पाण्डेय,नीलम कुमारी, छाया देवी, आरती देवी आदि लोग व प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली विजय कुमार MSI सरोज माला प्रभारी पिंक बूथ, आरक्षी पूनम यादव, आरक्षी अंजू राजभर, आरक्षी दीपिका वर्मा, नेहा जयसवाल, सपना यादव, आरक्षी सुभावती, SI राघवेंद्र सिंह,SI एजाज अहमद, SI गोकर्ण पांडे, SI जयप्रकाश मिश्रा, SI चंद्र प्रकाश सिंह, SI अलाउद्दीन खान, HC सुनील दत्त सरोज, HC संतोष यादव HC राजेश यादव, HC वाल्मीकि दुबे, अंकित राय, कांस्टेबल राजू यादव, कांस्टेबल अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल ऋतिक कुमार, कांस्टेबल उमेश यादव,कांस्टेबल रत्नेश कुमार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में यह लोग उपस्थित रहे।

