वित्त मंत्रालय ने CGST  की नई दरों को किया अधिसूचित, 22 सितंबर से होंगी प्रभावी

Untitled 1 copy 29
  • वित्‍त मंत्रालय के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली। वित्‍त मंत्रालय ने उत्पादों के लिए केंद्रीय माल एवं सेवा कर (CGST) की दरें अधिसूचित कर दी हैं। GST की नई दरें 22 सितंबर से प्रभावी होंगी। इस अधिसूचना के बाद राज्यों को अपने भी स्तर पर राज्य GST (SGST) की दरें अधिसूचित करनी होंगी। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 के तहत वस्तु एवं सेवा कर (GST) दर ढांचे में संशोधन करते हुए एक राजपत्र अधिसूचना जारी किया है।

GST व्यवस्था के तहत प्राप्त राजस्व को केंद्र एवं राज्यों के बीच समान रूप से साझा किया जाता है। वित्त मंत्रालय ने सात अनुसूचियों में नवीनतम जीएसटी स्लैब की दरों को अधिसूचित किया है। GST परिषद की 56वीं बैठके में मंजूरी के बाद 22 सितंबर से नई व्यवस्था के तहत अधिकांश वस्तुओं एवं सेवाओं पर पांच और 18 फीसदी की दर से ही कर लगेगा।

हालांकि, विलासिता वाली वस्तुओं पर 40 फीसदी कर लगेगा, जबकि तंबाकू एवं संबंधित उत्पादों पर 28 फीसदी जीएसटी के साथ उपकर जारी रहेगा। उल्‍लेखनीय है कि मौजूदा व्यवस्था के तहत जीएसटी की चार कर दरें हैं, जो पांच, 12, 18 और 28 फीसदी हैं। इसके साथ विलासिता एवं अहितकर उत्पादों पर अलग से उपकर भी लगता है। (हिन्दुस्थान समाचार)

EPFO
Business

EPFO नया अपडेट: PF पैसा अब मिलेगा और भी आसान तरीके से

EPFO new update 2026 : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। अब PF निकालना और ट्रांसफर करना पहले से ज्यादा आसान, तेज और डिजिटल होने जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि कर्मचारियों को अपने रिटायरमेंट फंड के लिए […]

Read More
Business

महंगाई का झटका : अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, 14 मई से नई कीमतें लागू

Amul milk price increase : देश में एक बार फिर महंगाई का असर देखने को मिला है। भारत की सबसे बड़ी डेयरी कंपनियों में से एक अमूल (Amul) ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी के अनुसार 14 मई से दूध के दाम में ₹2 प्रति लीटर की वृद्धि लागू होगी। […]

Read More
Samsung A 57
Business homeslider Technology

Samsung A-57: प्रीमियम डिजाइन और दमदार डिस्प्ले वाला शानदार स्मार्टफोन

बैक पैनल में लगा ग्लास फिनिश फोन को देता है नया लुक, स्लिम बॉडी के साथ स्पेशल मूवी, वेब सीरीज, क्रिकेट मैच और 4K वीडियो देखने का शानदार अनुभव पाने के लिए सैमसंग ए-57 दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने अपने इस नए मिड-बजट स्मार्टफोन में डिजाइन से लेकर डिस्प्ले तक कई बड़े अपग्रेड किए हैं। […]

Read More