अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग कर हमला करने वाले दो हमलावर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Untitled 8 copy 14
  • गोल्डी बराड़ गिरोह से तार जुड़े होने का मामला सामने आया

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बरेली जिले में बीते 12 सितंबर को अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग कर हमला करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा STF  और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के बाद बदमाशों की पहचान की। मुठभेड़ गाजियाबाद में हुई जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। वे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गिरोह के सदस्य हैं।

ये भी पढ़े

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

बरेली जिले में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर फायरिंग के मामले में एसटीएफ टीम ने ट्रोनिका सिटी में बदमाशों से मुठभेड़ हाे गई। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश ढेर हुए हैं। दोनों बदमाश गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। मारे गए आरोपियों ने ही दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की थी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रोहतक के कान्ही निवासी रविंद्र पुत्र कल्लू और सोनीपत के गोहना रोड इंडियन काॅलोनी निवासी अरुण पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से दिल्ली पुलिस का एक कर्मचारी भी घायल हुआ है। 12 सितंबर की सुबह बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।

 

इस मामले में कोतवाली बरेली पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुठभेड़ में नोएडा STF दिल्ली की CI  यूनिट, सोनीपत की विशेष कार्यबल इकाई शामिल रही। अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग के मामले STF  जांच कर रही थी। इस दौरान टीम को पता चला कि बदमाश सोनीपत के रास्ते लोनी क्षेत्र में आ रहे हैं। इस पर नोएडा की STF की यूनिट, दिल्ली सीआई और सोनीपत की टीम ने गाजियाबाद पुलिस की मदद से बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने अपने को घिरा हुआ देखकर पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दोनों बदमाशों को गोली लगी और दोनों घायल होकर जमीन पर गिर गए। दोनों को पुलिस ने लोनी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े

दिशा पटानी कांड : STF नोएडा और CI दिल्ली ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को ठोका

Spread the love

Dubagga
Crime News

दुबग्गा वन क्षेत्र में धड़ल्ले से काटे जा रहे हरे भरे सागवान के पेड़

Dubagga ट्रैक्टर ट्राली में लोड कर गैर जनपदों में की जा रही तस्करी वन रक्षक और वन दारोगा की मिलीभगत से हो रही हरे पेड़ों की कटान दुबग्गा वन रेंज क्षेत्र के कसमंडी रोड जाखड़ बाग चौराहा मयूर सिटी के सामने प्रतिबंध हरे पड़ों की कटान घड़ल्ले से हो रही है। इस क्षेत्र में हरे […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बगैर अधीक्षक और जेलर के चल रही आदर्श कारागार!

प्रदेश के चयनित कैदियों को रखने एकमात्र जेल का हाल बेहाल लंबे समय से अधीक्षक तैनात तो जेलर नहीं, जेलर तैनात तो अधीक्षक नहीं, अब दोनों नहीं राकेश यादव राजधानी के आदर्श कारागार में अब न कोई अधीक्षक है और न ही की जेलर तैनात है। अधीक्षक और जेलर विहीन इस जेल का संचालन डिप्टी […]

Spread the love
Read More
High Court
Crime News homeslider Uttar Pradesh

टिक्की में मिला कीड़ा, लोगों मे हड़कंप, रायबरेली रोड स्थित RMB रेस्टोरेंट पर उठे सवाल

High Court लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के साथ घटित हुई घटना अपनी बहन के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे पाठक, टाल मटोल करते रहे कर्मचारी राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित आरएमबी (RMB) रेस्टोरेंट में परोसी गई टिक्की में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेस्टोरेंट की स्वच्छता […]

Spread the love
Read More