दिशा पटानी कांड : STF नोएडा और CI दिल्ली ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को ठोका

Untitled 3 copy 25

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर हुई फायरिंग मामले में यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में 17 सितंबर 2025 को एसटीएफ नोएडा यूनिट और CI यूनिट दिल्ली की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को मार गिराया। जानकारी में दोनों बदमाश गोल्डी बराड़-गोदारा गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं।

यूपी STF की नोएडा यूनिट और CI यूनिट दिल्ली की संयुक्त टीम से थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद में मुठभेड़ हुई है। इसमे दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल रवाना किया गया है। दोनों घायल बदमाश रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग के सक्रिए सदस्य हैं। रविन्द्र कई घटनाओं में शामिल रहा है। मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल और काफ़ी कारतूस बरामद हुए है।

इस घटना को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा संज्ञान लेते हुए तत्काल खुलासे और कार्यवाही का निर्देश दिया गया था। पुलिस ने CCTV फुटेज और आस पास के प्रदेशों के क्राइम रिकॉर्ड्स से मिलान तथा तकनीकी विश्लेषण से घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों की पहचान रविन्द्र पुत्र कल्लू निवासी कहनी, रोहतक और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी इंडियन कॉलोनी, गोहना रोड, सोनीपत के रूप में हुई थी। (BNE)

Spread the love

Drishyam 3
Entertainment

दृश्यम 3 के शो में बवाल, फिल्म शुरू होने में देरी पर भड़के दर्शक

Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3: द कन्क्लूजन की रिलीज के बीच बिहार के मुजफ्फरपुर से सिनेमा हॉल में हंगामे का मामला सामने आया है। शहर के मोतीझील इलाके में स्थित एक सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंचे दर्शक इंटरवल के बाद लंबे समय तक फिल्म दोबारा शुरू नहीं होने से नाराज हो […]

Spread the love
Read More
Entertainment

Review: ‘दुपहिया’ सीजन 2 में पेपर लीक और टावर का बवाल

 Mumbai: प्राइम वीडियो की कॉमेडी सीरीज ‘दुपहिया’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आई है। पहले सीजन में धड़कपुर गांव में बाइक चोरी ने ऐसा बवाल मचाया था कि पूरा गांव हलचल में आ गया था। अब सीजन 2 में कहानी पेपर लीक और मोबाइल टावर जैसे मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है। खास बात यह […]

Spread the love
Read More
Kantara: A Legend – Chapter 1
Entertainment

‘कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ ने पूरा किया एक साल, होम्बले फिल्म्स ने मनाया जश्न

Kantara: A Legend – Chapter 1: होम्बले फिल्म्स की फिल्म ‘कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ ने अपनी रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म से जुड़े सफर को याद किया और दुनियाभर के दर्शकों का आभार जताया। प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म को भारतीय […]

Spread the love
Read More