- गोल्डी बराड़ गिरोह से तार जुड़े होने का मामला सामने आया
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। बरेली जिले में बीते 12 सितंबर को अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग कर हमला करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा STF और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के बाद बदमाशों की पहचान की। मुठभेड़ गाजियाबाद में हुई जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। वे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गिरोह के सदस्य हैं।
ये भी पढ़े
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
बरेली जिले में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर फायरिंग के मामले में एसटीएफ टीम ने ट्रोनिका सिटी में बदमाशों से मुठभेड़ हाे गई। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश ढेर हुए हैं। दोनों बदमाश गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। मारे गए आरोपियों ने ही दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की थी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रोहतक के कान्ही निवासी रविंद्र पुत्र कल्लू और सोनीपत के गोहना रोड इंडियन काॅलोनी निवासी अरुण पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से दिल्ली पुलिस का एक कर्मचारी भी घायल हुआ है। 12 सितंबर की सुबह बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।

इस मामले में कोतवाली बरेली पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुठभेड़ में नोएडा STF दिल्ली की CI यूनिट, सोनीपत की विशेष कार्यबल इकाई शामिल रही। अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग के मामले STF जांच कर रही थी। इस दौरान टीम को पता चला कि बदमाश सोनीपत के रास्ते लोनी क्षेत्र में आ रहे हैं। इस पर नोएडा की STF की यूनिट, दिल्ली सीआई और सोनीपत की टीम ने गाजियाबाद पुलिस की मदद से बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने अपने को घिरा हुआ देखकर पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दोनों बदमाशों को गोली लगी और दोनों घायल होकर जमीन पर गिर गए। दोनों को पुलिस ने लोनी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े
दिशा पटानी कांड : STF नोएडा और CI दिल्ली ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को ठोका
