मुख्यमंत्री के नाक के नीचे खेल कर गए अफसर, मरम्मत के नाम पर करोड़ों डकारे

Untitled 1 copy 27
  • बेबस किसान प्रकृति को कोसने पर मजबूर, कहीं कोई सुनवाई नहीं

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जनपद में महाव नाला एक बार फिर टूट गया है और इस बार भी प्रशासन की पोल खुलकर सामने आ गई है। करोड़ों रुपए खर्च कर मरम्मत का ढिंढोरा पीटने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों की हकीकत अब ग्रामीणों के सामने साफ हो गई है। बरसात के मौसम में दूसरी बार नाले का टूटना प्रशासनिक उदासीनता और भ्रष्टाचार की गवाही दे रहा है। बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे बरगदवा गांव के सामने महाव नाले का पूर्वी तटबंध अचानक किसान बेचू निवासी चकरार के खेत में करीब 20 मीटर लंबाई तक टूट गया। इसके टूटने से आसपास के गांवों में पानी भर गया और किसानों की धान की खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन हर साल सिंचाई विभाग के जरिए मरम्मत का दावा करता है, लेकिन हकीकत यह है कि काम सिर्फ कागजों पर ही पूरा होता है। घटिया निर्माण और खानापूर्ति की वजह से पहले ही बरसात में नाला जवाब दे देता है। किसानों का आरोप है कि धान और खरीफ की पूरी फसल चौपट हो गई है, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। लोगों का कहना है कि हर साल करोड़ों की धनराशि मरम्मत के नाम पर हजम कर ली जाती है और जब नाला टूटता है तो उसकी मार सीधे जनता पर पड़ती है। महाव नाले का बार-बार टूटना सिर्फ किसानों की फसलों की बर्बादी नहीं है, बल्कि यह प्रशासन की नाकामी और भ्रष्ट व्यवस्था की खुली तस्वीर है। सवाल यह है कि आखिर कब तक जनता प्रशासन की इस लापरवाही की कीमत चुकाती रहेगी?

Spread the love

  Nautanwa underpass death
Purvanchal

नौतनवां रेलवे अंडरपास के पास मध्य प्रदेश के रीवां निवासी व्यक्ति का मिला शव

उमेश चन्द्र त्रिपाठी   Nautanwa underpass death :   नौतनवां कस्बे के राजेंद्र नगर रेलवे अंडरपास के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मिले एक मोबाइल […]

Spread the love
Read More
BSF BGB
Purvanchal

प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र “दयालु” ने शनिवार को लेहड़ा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

लिया विकास कार्यों का जायजा, कायाकल्प का आश्वासन उमेश चन्द्र त्रिपाठी Programa religioso de Maharajganj : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने के अवसर पर महाराजगंज के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शनिवार को फरेंदा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Purvanchal

नौतनवां कस्बे में 12.91 करोड़ की लागत से आधुनिक फायर स्टेशन का निर्माण जारी

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज किया औचक निरीक्षण उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : नौतनवां तहसील क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होती दिखाई दे रही है। नौतनवां कस्बे से सटे ग्राम मुड़िला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट 12.91 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अग्निशमन केंद्र का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। शनिवार […]

Spread the love
Read More