उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में छात्र की हत्या पर बोले : राकेश टिकैत

  • हत्या करने वाला चाहे कोई भी हो, उसे सजा जरूर मिलनी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में नीट की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र की हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव है। लोग स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर भी ऊँगली उठा रहे है। प्रदर्शनकारी प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं इस बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हत्या करने वाला चाहे कोई भी हो, उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए।

किसान नेता राकेश टिकैत ने एक समाचार एजेंसी से की गयी बातचीत में कहा कि जिसने हत्या की है, पुलिस उसे पकड़कर जेल भेजे। प्रशासन को अपना काम करना चाहिए। आरोपी चाहे कोई भी हो, किसी को भी छूट नहीं है। कानून से कोई नहीं बच सकता। अगर कोई हत्या करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। टिकैत ने गोरखपुर की इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि यह मुख्यमंत्री का जिला है। उन्होंने कहा कि अगर प्रोटेस्ट न भी हो तो भी प्रशासन को अपना काम करना चाहिए।

किसी की हत्या हुई है, पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।  राकेश टिकैत ने दो टूक कहा कि हत्यारोपी चाहे किसी भी पृष्ठभूमि से हों, पुलिस को बिना भेदभाव के कार्रवाई करनी चाहिए। हत्या का मुकदमा दर्ज हो और आरोपी को जेल भेजा जाए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस हर वक्त हर जगह मौजूद नहीं रह सकती। पुलिस की अपनी सीमाएं हैं, लेकिन अगर किसी की मौत हुई है तो पुलिस का फर्ज है कि केस दर्ज कर कार्रवाई करे। आरोप है कि सोमवार को पशु तस्करों ने गोली मारकर दीपक गुप्ता नाम के छात्र की हत्या कर दी। हमलावरों ने उसके मुंह में गोली मारी और अपनी गाड़ी से उसका सिर कुचल दिया। इसके बाद आरोपियों ने शव को उसके घर से चार किलोमीटर दूर फेंक दिया था। (BNE)

Purvanchal

बौद्ध भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो का भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह में हुआ भव्य स्वागत

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। विवार को भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह व रामग्राम जनपद महराजगंज में पुज्य भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो जी का आगमन हुआ । ये भी पढ़ें बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले सियासी हलचल तेज नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें […]

Read More
Purvanchal

एसएसबी के महानिरीक्षक ने सोनौली सीमा का किया दौरा, स्थानीय अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली महराजगंज! एसएसबी के महानिरीक्षक लखनऊ रत्न संजय कटियार ने रविवार की दोपहर सोनौली सीमा का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने स्थानीय अधिकारियों के साथ सोनौली एसएसबी चेकपोस्ट पर समन्वय बैठक की। बैठक में भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे दोनों देशों […]

Read More
Politics Purvanchal

शहीदों का यह सम्मान, कैसे सहेगा हिंदुस्तान, कोई भी देशभक्त यह सीन देखकर रो पड़ेगा

  पूर्वांचल के नौतनवां में कितनी मिल रही है शहीदों को इज्जत देखकर खुद जान लीजिए सवाल- क्या इसी सम्मान के लिए सब त्यागकर सीमा पर लड़ने जाते हैं सेना के जवान कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति हटाए जाने पर धरना की चेतावनी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां में कारगिल के शहीद पूरन बहादुर […]

Read More