महराजगंज के इस कार्यालय में इनकम टैक्स की छापेमारी, फाइलों को खंगालने में जुटी टीम

Untitled 7 copy 14

महराजगंज। मुख्यालय के सदर तहसील स्थित उप निबंधक (रजिस्ट्री) कार्यालय में बुधवार को आयकर विभाग की एक टीम ने अचानक छापा मारा और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान टीम खासतौर पर यह सुनिश्चित कर रही है कि जमीन के बड़े बैनामों के दौरान खरीदार और विक्रेता दोनों के पैन कार्ड का सही तरीके से उपयोग हुआ है या नहीं। बता दें कि जमीन की रजिस्ट्री में पैन कार्ड की अनिवार्यता होती है, लेकिन अक्सर इस प्रक्रिया में गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े की शिकायतें सामने आती रही हैं। आयकर विभाग की टीम इन्हीं बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए रजिस्ट्री कार्यालय की फाइलों और रजिस्टरों को खंगाल रही है।

इस अचानक की गई छापेमारी के दौरान उप निबंधक कमलेश वर्मा भी कार्यालय में मौजूद थे और उन्होंने टीम को सभी जरूरी सहयोग प्रदान किया। हालांकि, जांच के बाद अधिकारियों ने अब तक किसी भी प्रकार के आधिकारिक परिणाम या जानकारी को साझा नहीं किया है। कार्यालय में इस कार्रवाई के बाद कर्मचारियों, वकीलों और दस्तावेज लेखकों के बीच चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। इसके अलावा, बाहर खड़े लोगों में भी यह चर्चा तेज हो गई है कि आयकर विभाग की यह जांच कहीं बड़े घोटालों और फर्जीवाड़े की ओर इशारा तो नहीं कर रही।

यह कार्रवाई अब तक महराजगंज जिले में चर्चा का केंद्र बन गई है और लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस जांच का अंत क्या होगा। अधिकारी जांच को गुप्त रख रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कुछ महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। साथ-साथ जनपद में तमाम भू-माफियाओं द्वारा अवैध तरीके जिनसे जमीनों को खरीद फरोख्त की जा रही है उसे लेकर भी अधिकारी सचेत रहने और इस पर कैसे लगाम लगाया जाए इसकी जांच कर रहे हैं।

Spread the love

Untitled 14 copy 6
Purvanchal

हाउस टैक्स वृद्धि पर व्यापार मंडल का विरोध रंग लाया

सरकार ने फैसला लिया वापस: संतोष अग्रहरी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महाराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवां इकाई द्वारा हाउस टैक्स में की गई कई गुना बढ़ोतरी के खिलाफ चलाया गया विरोध आखिरकार सफल रहा। व्यापार मंडल के दबाव और लगातार उठाई गई। आवाज के बाद राज्य सरकार ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को […]

Spread the love
Read More
Congress District President Vijay Singh
Purvanchal

Railway Station: नौतनवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भगीरथपुर रेलवे स्टेशन के उत्तरी पक्के मार्ग को रेल सड़क से जोड़ने की मांग

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के सा एक दल आनन्दनगर स्थित वरिष्ठ कार्य निरीक्षक से मिल कर सौंपा ज्ञापन-पत्र निर्माण न होने की दशा में कांग्रेस पार्टी करेगी जन आंदोलन- विजय सिंह एडवोकेट जिलाध्यक्ष कांग्रेस उमेश चन्द्र त्रिपाठी  आनंदनगर।  Railway Station आज नौतनवां विधानसभा के आनंदनगर नौतनवां रेल खंड पर स्थित भागीरथपुर रेलवे […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy 14
Purvanchal

बाराबंकी में फाइलेरिया पर प्रहार: सनौली में रात 10 बजे शुरू हुआ ब्लड सैंपल सर्वे!

विजय कुमार रामसनेहीघाट/बाराबंकी। जनपद को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने ‘नाइट ब्लड सैंपल सर्वे’ (रात्रिकालीन रक्त जांच) अभियान की शुरुआत कर दी है। गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 की रात 10 बजे ग्राम पंचायत सनौली में इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। अमरनाथ वर्मा ने पेश की […]

Spread the love
Read More