गोलियों की गूंज से सराबोर हुई गुडंबा की शाम

Untitled 11 copy 8
  • एक बार गैंगवॉर की शक्ल में हो रही वारदात
  • कल्याणपुर में दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पक्ष-विपक्ष दोनों जख्मी, एक ट्रामा सेंटर तो दूसरा राममनोहर लोहिया में भर्ती

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस का डर रहा और न मोहल्ले का लिहाज। सरेशाम गुडंबा क्षेत्र के कल्याणपुर क्षेत्र स्थित विवेकानंद पुरम में हुई वारदात से मंगलवार की शाम गोलियों की गूंज से सराबोर हो गई। विवेकानंद पुरम में इधर उधर जा रहे लोग गोली की आवाज सुनकर दहशत में आ गए। लोगों को पता चला कि मामूली कहासुनी के बाद यह घटना हुई, लेकिन दूसरे दिन इस बात की मुहल्ले भर में चर्चा होने लगी कि अरे यह तो गैंगवॉर को लेकर घटना हुई है। साफ है कि विवेकानंद पुरम में रहने वाले आसिफ गाजी के कंधे पर गोली लगी और विपक्षी दूसरे आसिफ की पीठ में गोली धंसी। और बताया जा रहा है पक्ष-विपक्ष दोनों अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

राजधानी लखनऊ में एक बार फिर गैंगवॉर की जमीन तैयार!

  • गुडंबा क्षेत्र मंगलवार रात दो पक्षों के बीच सनसनाती रहीं गोलियां

गुडंबा क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित विवेकानंद पुरम में मंगलवार रात करीब ग्यारह बजे गोलियों की बौछार से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस गोली लगने से घायल आसिफ गाजी के घरवालों की तहरीर पर आदर्श द्विवेदी और आसिफ नाम के दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन दूसरे यानी बुधवार को लोगों को पता चला कि सिर्फ आसिफ गाजी को गोली नहीं, हमलावर दूसरे आसिफ को भी पीठ में गोली लगी है। इससे यही लग रहा है कि गोलीबारी एक ओर से नहीं दोनों तरफ से गोलियों की बौछार हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले अभी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

ये भी पढ़े

गोमतीनगर में बच्चे को अगवा करने का प्रयास

सूत्र बताते हैं कि दोनों आसिफ के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनातनी चली आ रही है, लेकिन दोनों के बीच चली आ रही दुश्मनी मंगलवार रात खूनी रूप अख्तियार कर लिया और जमकर गोली चली। जानकार सूत्र यह भी बता रहे हैं कि कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है कि दुश्मनी की असल वजह क्या है।

Spread the love

Crime News

दुबग्गा: कैमरामैन के साथ हुई लूटकांड का पर्दाफाश, चार लुटेरे गिरफ्तार

लूट का कैमरा व घटना में इस्तेमाल इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : दुबग्गा थाना क्षेत्र के जिल्लापुर रोड जेहटा के पास सुनसान जगह पर लेजाकर कैमरामैन मनीष भारती को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय की टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर […]

Spread the love
Read More
Crime News Gujarat

गुस्से में पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, हत्या के बाद पति हुआ फरार

घरेलू विवाद ने ली पत्नी की जान Murder of wife: अरावली जिले के शामलाजी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। आरोप है कि घर के काम को लेकर हुए विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। […]

Spread the love
Read More
Crime News

ANTF यूनिट लखनऊ को मिली बड़ी कामयाबी: पैंतालीस लाख का अवैध गांजा बरामद

तस्कर गिरफ्तार, 81.3 किलो गांजा, एंबुलेंस, मोबाइल और नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस महानिरीक्षक ANTF निर्देशन व CO ANTF की अगुवाई में पिछले कुछ दिनों से आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट लखनऊ की टीम ने सोमवार […]

Spread the love
Read More