दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो की मुख्य अभिनेत्री मेघा रे ने दर्द को बनाई ताकत, जारी रखी शूटिंग

Untitled 12 copy 6

इस घटना के बारे में बताते हुए हुए मेघा रे ने कहा कि एक्शन सीक्वेंस के दौरान मुझे दौड़ना और पंच मारना था। अंधेरा था और मेरी साड़ी पाँव में फँस गई। मैं ज़ोर से गिरी और एड़ी में चोट लग गई। दर्द बहुत था, लेकिन मैंने वहीं क्रेप बैंडेज बाँध लिया और अगले एक-दो घंटे तक शूटिंग जारी रखी। मैं जानती थी कि इतना बड़ा सीन अधूरा छोड़ना ठीक नहीं होगा। शूट पर कई लोगों की मेहनत और समय लगता है, तो सिर्फ मेरी वजह से सबका काम रुकना मुझे मंज़ूर नहीं था। जब तक शूट पूरा हुआ, मेरी एड़ी में सूजन आ चुकी थी। बाद में डॉक्टर ने इलाज किया। अब मैं बैंडेज और साड़ी के नीचे स्पोर्ट्स शूज़ पहनकर शूट कर रही हूँ।

मेघा का कहना है कि शूटिंग के दौरान उन्हें टीम से बहुत सहयोग मिला। उन्होंने कहा, “मेरे को-एक्टर सूरज ने मुझे बहुत संभाला। मैं ठीक से चल भी नहीं पा रही थी, तो उन्होंने मुझे गोद में उठाकर एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाया। डायरेक्टर ने व्हीलचेयर का इंतज़ाम किया, ताकि मुझे ज्यादा चलना न पड़े, क्योंकि मेरा मेकअप रूम काफी दूर है। मेकअप और हेयर टीम से लेकर क्रू तक सबने मेरा साथ दिया। अभी मैं बेहतर महसूस कर रही हूँ। साथ ही, इलाज और दवाइयाँ भी चल रही हैं, लेकिन इसे मैं एक चैलेंज की तरह ले रही हूँ क्योंकि मुझे अपना काम बहुत प्रिय है। ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ एक ऐसी युवती दिव्या (मेघा रे) की कहानी है, जो उज्जैन की रहने वाली है। उसकी ज़िंदगी तब बदल जाती है, जब उसकी मुलाकात प्रेम से होती है। प्यार, रहस्य और अतीत के छिपे राज़ इन सबको समेटे यह शो परंपरा और तकनीक के अनोखे संगम की दास्तान कहता है। इसमें मेघा रे के साथ सूरज प्रताप सिंह और कविता बनर्जी भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। यह शो हर रात 8:30 बजे सन नियो पर प्रसारित होता है।

Spread the love

Medha Shankar Movie
Entertainment

बजट तक नहीं निकाल पाई फिल्म, फिर भी प्राइम वीडियो के टॉप ट्रेंड में पहुंची

Medha Shankar Movie :  सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरसने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2‘ ने OTT पर आते ही खेल पलट दिया है। 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 1.85 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई थी और साल 2026 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों […]

Spread the love
Read More
emraan hashmi new movie rooh
Entertainment

बॉलीवुड के ‘सीरियल किसर’ की यह फिल्म मचा देगी धमाल

म्यूजिकल हॉरर फिल्म ‘रूह’ में नजर आएंगे इमरान हाशमी 20 साल से ज्यादा के करियर में दी कई यादगार फिल्में अंशिका दुबे emraan hashmi new movie rooh : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और ‘सीरियल किसर’ के नाम से प्रसिद्ध इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) आगामी म्यूजिकल हॉरर फिल्म ‘रूह’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म […]

Spread the love
Read More
Tamannaah Bhatia
Entertainment

तमन्ना भाटिया का बयान: ‘आइटम सॉन्ग’ नहीं, मेरे लिए ये हैं पार्टी एंथम

Tamannaah Bhatia : बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने ‘आइटम सॉन्ग’ शब्द को लेकर अपनी राय खुलकर सामने रखी है। उन्होंने कहा कि वह अपने डांस नंबरों को आइटम सॉन्ग नहीं बल्कि ‘पार्टी एंथम’ मानती हैं, क्योंकि कई बार ये गाने उन फिल्मों से भी ज्यादा लोकप्रिय हो जाते हैं जिनका […]

Spread the love
Read More