सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा, DM महाराजगंज ने किया अलर्ट जारी

Untitled 8 copy 12

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां /महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में बीते 3-4 दिनों के भीतर भारी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार नौतनवां विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत महाव एवं बघेला नाला क्षेत्रों में लगभग 127 से 128 मिलीमीटर तक वर्षा हुई है। लगातार भारी वर्षा के कारण रोहिन और गंडक नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि की आशंका जताई जा रही है, जिससे बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। जिलाधिकारी महाराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से जिले के नागरिकों को सूचित किया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग को अलर्ट कर दिया गया है तथा सभी संबंधित अधिकारियों को निगरानी व आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

DM ने आम जनता से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे न जाएं, किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और पूरी सतर्कता बरतें। प्रशासन पूरी तरह से स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। आपात स्थिति में नागरिक निम्नलिखित जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 05523-222162. 9628819145, 9621333537 या फिर अपने नजदीकी थाना से भी संपर्क कर सकते हैं।

प्रशासन की सलाह

सुरक्षित स्थानों पर रहें,बच्चों व बुजुर्गों को नदी किनारे जाने से रोकें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल सरकारी स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें.जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और ज़रूरत पड़ने पर राहत व बचाव कार्य भी शुरू किए जाएंगे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More