गोमतीनगर में बच्चे को अगवा करने का प्रयास

  • दबोची गई महिला, पुलिस ने बताया विक्षिप्त
  • विनय खंड चार में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। शायद निःसंतान को औलाद हो जाए, इस चाहत में गोमतीनगर क्षेत्र स्थित विनय खंड चार में रहने वाले एक व्यक्ति के घर एक महिला दाखिल हुई और घर में खेल रहे उनके मासूम बच्चे को उठाकर उन्हें के घर में बने बाथरूम में बच्चे का मुंह ढककर छिप गई। इस मामले की जानकारी घरवालों को उस समय हुई जब बाथरूम से रोने और खटपट की आवाज सुनकर पहुंचे तो सन्न रह गए। एक महिला बच्चे का मुंह दबाए बैठी थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही मानों पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। वायरल हुई विडियो में महिला की उम्र 40 से 45 वर्ष लग रही। इससे यही लग रहा है कि इनका संगठित गिरोह है और खुद को पागल बनकर मासूम बच्चों को अगवा कर भाग निकलतीं हैं, लेकिन घरवालों की सूझबूझ के चलते मासूम बच्चा अपहरण होने से बच गया।

इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद तिवारी के मुताबिक हिरासत में ली गई महिला विक्षिप्त लग रही है। उन्होंने बताया कि वह अपना नाम पता नहीं बता पा रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक उससे पूछताछ की जा रही है। सही जानकारी मिलते उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। गोमतीनगर क्षेत्र स्थित विनय खंड चार में एक परिवार रहता है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम उनका मासूम बच्चा घर में खेल रहा था कि इसी दौरान मौके मिलते ही एक महिला घर की दहलीज पार कर घुस गई।

घर में मौजूद परिवार अपने काम में मशगूल था कि महिला ने बच्चे को बाथरूम में लेकर बैठ गई। लेकिन आहट मिलते ही घरवाले बाथरूम में दाखिल हुए तो देखा एक महिला बच्चे को छिपाए बैठी हुई है। यह माजरा देख परिवार वाले दंग रह गए। बच्चे को महिला के चंगुल से मुक्त कराने के बाद घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद तिवारी ने महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बच्चा चोर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक प्रथम दृष्टया महिला विक्षिप्त सी लग रही है और वह अपना नाम पता नहीं बता पा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More
Crime News

PRV पुलिसकर्मियों ने दिखाई इंसानियत,सड़क हादसे में घायल की मदद कर जीता लोगों का दिल

महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास हुई दो बाइकों के टक्कर आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र में PRV पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तत्परता से मदद की। पुलिस की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More