GST 2.0 का असर, हुंडई ने गाड़ियों के दाम 2.4 लाख रुपए तक कम करने का किया ऐलान

नई दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया ने रविवार को वस्तु एंव सेवा कर (GST) की दरों में कटौती को ग्राहकों को ट्रांसफर करने का ऐलान किया। इससे गाड़ियों की कीमत 2।4 लाख रुपए तक कम हो गई है। नई कीमतें 22 सितंबर से प्रभावी होंगी, जब नई GST की दरें पूरे देश में लागू होंगी। कंपनी के फैसले से ग्रैंड आई10 निओस की कीमत 73,808 रुपए तक, आई 20 की कीमत 98,053 रुपए तक और I20 एन लाइन की कीमत 1,08,116 रुपए तक कम हो जाएगी। ऑरा और वरना की कीमतों में क्रमशः 78,465 रुपए और 60,640 रुपए तक की कमी आएगी। एसयूवी सेगमेंट में एक्सटर की कीमत में 89,209 रुपए तक की कमी आएगी। वेन्यू और वेन्यू एन लाइन की कीमतों में क्रमश: 1,19,390 रुपए और 1,23,659 रुपए तक की कटौती होगी। इसके अलावा कंपनी ने अपनी लग्जरी एसयूवी ट्यूसॉन की कीमत को 2,40,303 रुपए तक कम कर दिया है।

इससे पहले टाटा मोटर्स, महिंद्रा, टोयोटा और रिनॉल्ट जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी GST के चलते कीमतों में कटौती का ऐलान कर चुकी हैं। सरकार की ओर से अगली पीढ़ी के GST सुधारों का ऐलान किया गया है, इसमें टैक्स स्लैब की संख्या को घटाकर दो 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जो कि पहले चार स्लैब- 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत थी। इसके साथ बड़ी संख्या में चीजों को टैक्स में कटौती की गई है। ये नए सुधार 22 सितंबर से लागू हो रहे हैं। GST 2.0 के तहत, सरकार ने 1200 सीसी और चार मीटर तक की पेट्रोल, पेट्रोल हाइब्रिड, एलपीजी और सीएनजी कारों पर GST को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, 1500 सीसी और चार मीटर तक की डीजल हाइब्रिड कारों पर टैक्स को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके साथ ही 350 CC और उससे कम की मोटरसाइकिल, तिपहिया वाहन और Transport Vehicles पर टैक्स की दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

Business

सोने में आई नरमी, चांदी के दाम भी कम जानिए आज के नए रेट

देश में कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। हाल के दिनों में तेजी दिखाने के बाद अब सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी के दाम भी नीचे आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में अनिश्चितता और निवेशकों की बदलती रणनीति के कारण यह […]

Read More
Business

अमेरिका का बड़ा फैसला: समुद्र में फंसे रूसी तेल की खरीद को मिली अस्थायी मंजूरी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता के बीच अमेरिका ने एक अहम फैसला लिया है। अमेरिकी प्रशासन ने समुद्र में ट्रांजिट के दौरान फंसे रूसी कच्चे तेल को खरीदने के लिए कुछ देशों को अस्थायी अनुमति देने की घोषणा की है। यह निर्णय ऐसे समय में सामने आया है जब […]

Read More
Business Foods homeslider

मध्य पूर्व तनाव का असर अब खाने पर: दूध-पनीर की सप्लाई पर मंडराया संकट

मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब केवल तेल और गैस तक सीमित नहीं रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर क्षेत्र में समुद्री व्यापार बाधित होता है तो इसका प्रभाव खाद्य आपूर्ति पर भी पड़ सकता है। खासतौर पर डेयरी उत्पाद जैसे दूध, पनीर और कंडेंस्ड मिल्क की सप्लाई प्रभावित होने […]

Read More