मां के लिए भोजपुरी का वो खूबसूरत गाना, जिसे गाकर PM मोदी भी हुए भावुक-सिंगर रातों-रात हुआ फेमस

Untitled 6 copy 12

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार की महिलाओं को समर्पित कार्यक्रम अचानक भावुक मोड़ ले लिया, जब उन्होंने मां को याद करते हुए भोजपुरी का मशहूर गीत गुनगुनाया। मंच से गूंजा- केहू कतनो दुलारी, बाकी माई ना होई… जग में बिना केहू सहाई ना होई… ये गीत गाया था बिहार के सिवान जिले के गायक आलोक पांडेय गोपाल ने। जैसे ही मोदी जी ने उनका नाम और गीत का जिक्र किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर उनका नाम छा गया।

मोदी के भाषण के बाद फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लोगों ने आलोक पांडेय गोपाल के गाने जमकर शेयर किए। यूज़र्स ने लिखा कि PM मोदी ने जिस गाने को गाया, उस गायक को अब पूरा देश जानता है। आलोक पांडेय गोपाल को लगातार DM आने लगे और देश-विदेश से फोन कॉल्स की बाढ़ आ गई।

विदेशों से भी मिली रही बधाइयाँ अमेरिका, दुबई और मॉरीशस में बसे भोजपुरी समाज ने भी उनसे संपर्क किया। लोगों ने कहा कि मोदी जी ने आपका गाना गाकर हम प्रवासियों का दिल जीत लिया। आलोक पांडेय गोपाल गायक ने कहा कि ये गीत मैंने मां को समर्पित किया था। आज जब प्रधानमंत्री ने मंच से इसे गाया, तो यह मेरे लिए किसी अवॉर्ड से कम नहीं। रातों-रात यह सम्मान मुझे दुनिया भर से मिला। अब आलोक पांडेय गोपाल न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश और प्रवासी दुनिया में चर्चा का नाम बन गए हैं

Spread the love

Akshay Kumar
Entertainment homeslider

मल्टी-स्टारर वेलकम टू द जंगल ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ

Akshay Kumar निर्देशक अहमद खान की बहुचर्चित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘वेलकम’ का यह तीसरा भाग एक मल्टी-स्टारर एंटरटेनर है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव और कई बड़े सितारे नजर आए हैं। फिल्म रिलीज होते ही […]

Spread the love
Read More
Entertainment

एडवांस बुकिंग में सुस्ती के बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ से 15 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद

Welcome To The Jungle  : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार  की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म  जंगल में आपका स्वागत है रिलीज से पहले ही चर्चा के केंद्र में है। भारी-भरकम स्टारकास्ट और लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की विरासत के बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग उम्मीदों के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। हालांकि ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है […]

Spread the love
Read More
Entertainment

टीम इंडिया के पेसर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें वायरल

Akash Deep Marriage  :  भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाश दीप  ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करते हुए अक्षिता राज के साथ विवाह कर लिया। वाराणसी के ताज गंगेस होटल में आयोजित पारंपरिक समारोह में दोनों ने परिवार, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी समारोह […]

Spread the love
Read More