नेपाल बर्बाद हो चुका था,अब नया नेपाल चाहिए : पूर्व मंत्री अब्दुल्ला खान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

भैरहवा । नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध के विरोध से शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन अब व्यापक जनविद्रोह में बदल चुका है। आठ सितंबर को काठमांडू में प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में 19 छात्रों की मौत हुई, जिसके बाद देशभर में आंदोलन फैल गया। सरकारी दफ्तरों, गाड़ियों और यहां तक कि सिंहदरबार से लेकर संसद भवन तक में आगजनी और तोड़फोड़ हुई। अरबों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा और स्थिति बेकाबू होते ही तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली समेत पूरे मंत्रिमंडल को इस्तीफ़ा देना पड़ा।

इस बीच नेपाल में अंतरिम सरकार का गठन हुआ और पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। फिलहाल नई सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर रही है। लेकिन राजनीतिक दल इस नियुक्ति को संवैधानिक रूप से गलत बता रहे हैं। नेपाली कांग्रेस, एमाले, माओवादी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी और जनमत पार्टी समेत आठ दलों ने एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर इसे खारिज करने की मांग की है और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि संसद को भंग करना समाधान नहीं है, बल्कि संसद से ही रास्ता निकाला जाना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अब्दुल्ला खान का कहना है कि नेपाल लंबे समय से बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और खराब शासन से जूझ रहा है। यही कारण है कि युवाओं ने नया और डिजिटल नेपाल बनाने के लिए नेतृत्व अपने हाथों में लिया। उनका मानना है कि यह आंदोलन सत्ता परिवर्तन से कहीं अधिक व्यापक है।यह नेपाल की नई पीढ़ी की उस आकांक्षा का प्रतीक है, जिसमें वे भ्रष्ट व्यवस्था को खत्म कर एक बेहतर भविष्य गढ़ना चाहते हैं।

homeslider International

होर्मुज संकट के बीच राहत: भारत का LPG टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’ सुरक्षित पार, छह अप्रैल तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 44 हजार टन LPG लेकर आ रहा जहाज नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय झंडे वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी सफलतापूर्वक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर […]

Read More
homeslider International

ट्रंप को ईरान से झटका? पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार

नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप को कूटनीतिक मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। ईरान ने साफ तौर पर पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार कर दिया है, जिससे सीजफायर और बातचीत की कोशिशों को बड़ा धक्का लगा है। इस्लामाबाद में बातचीत से पीछे हटा ईरान वॉल […]

Read More
homeslider International

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने सुरक्षा एजेंसियों और भंसार (कस्टम) कर्मियों को दी कड़ी चेतावनी

सरहद पर तस्करी हुई तो नपेंगे अधिकारी नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में नवधनाढ्यों पर भी गृह मंत्रालय की नजर उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। नेपाल के नवागत गृहमंत्री व जेन-जी लीडर सुदन गुरूंग ने भारतीय सीमा से सटे नेपाल की समस्त सुरक्षा निकायों और भंसार कार्यालय (कस्टम) के अधिकारियों और कर्मचारियों को तस्करी को लेकर कड़ी […]

Read More