राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 140251 वादों का किया गया निस्तारण

Untitled 3 copy 19
  • पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 83 वादों का निस्तारण करते हुए 08 जोड़ों को एक साथ किया गया विदाई

अजय पाठक

कुशीनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ सुशील कुमार शशि, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर, गुलाब सिंह-।।, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, अनिरुद्घ कुमार तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं०1 एवं निवेश कटियार,अपर पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर इफराक अहमद, विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० एक्ट, कुशीनगर स्थान पडरौना, आनन्द प्रकाश-।।।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं०-3/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, अंगद प्रसाद-।।, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, परमेश्वर प्रसाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०-।, मोहम्मद आजाद, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर, सत्यपाल सिंह प्रेमी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०-।।, दिनेश कुमार-II, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट, विजय कुमार वर्मा-II मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रामेश्वर दयाल, सिविल जज (एस०डी०), प्रभात सिंह, सिविल जज (एस0डी0)/एफ०टी०सी०, अजीत कुमार मिश्र, सिविल जज (जू०डि०), शान्तनु तनवर, न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुनन्दन गोयल, सिविल जज (जू०डि०) न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, हाटा, विवेक प्रजापति, सिविल जज (जू०डि०) न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, तमकुही राज एवं दीपाली सिन्हा सदस्य, स्थायी लोक अदालत, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गोरख प्रसाद यादव, जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल रमेश कुमार राय एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के०के० पाण्डेय, उपेन्द्र कुमार पाठक, सुनील कुमार मिश्र, संजय कुमार तिवारी, फूलबदन, अजय कुमार गुप्ता तथा कर्मचारीगण राधेश्याम प्रसाद, फणीन्द्र मिश्र, करूणेश सेन्ट्रल नाजीर, कुलदीप डिप्टी नाजीर, संजय आदि एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कर्मचारीगण राजकुमार वर्मा, प्रदीप झा, विजय कुमार मिश्र, अमरनाथ यादव, रविन्द्र नाथ, मारकण्डेय यादव, उपेन्द्र यादव, सुमन आदि सहित काफी संख्या में अधिवक्ता तथा वादकारीगण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए व्यक्तियों को पैरा लीगल वालंटियर संजय कुमार शाही, इकबाल अंसारी, अनिल चौहान, दिनेश यादव, सुधीर यादव, अमिताभ श्रीवास्तव, एनुल्लाह शेख, मुस्तफा अंसारी, जयप्रकाश प्रजापति, धनन्जय सिंह, बसन्त यादव, रिंकू शाही, अनसुईयां सिंह, मिकाईल अंसारी, बसन्त लाल यादव द्वारा विधिक सहायता प्रदान किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा आज राष्ट्रीय लोक अदालत में 140251 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें फौजदारी के 9593 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जुर्माने के रूप में रूपया 314340=00 की धनराशि वसूल कर राजकीय कोष में जमा करायी गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित 138 क्लेम वादों का निस्तारण करते हुए मृतकों एवं घायलों के आश्रितों को रूपये 91131000=00 मुआवजा दिलवाया गया। पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 83 वादों का निस्तारण करते हुए 08 जोड़ों (पति-पत्नी) को एक साथ विदा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित वादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंको द्वारा कुल 983 बैंक ऋण वादों का निस्तारण करते हुए रूपया 67245400=00 टोकन मनी के रूप में ऋण धारियों से वसूल की गयी तथा 1022 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वादों के कुल 08 मामलों में सुलह कराकर पति-पत्नी को एक साथ न्यायालय परिसर से विदा कराया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुशीनगर से 04 मामले अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय से 3 मामले तथा प्रीलिटिगेशन स्तर पर 01 मामलें में सफल निपटान करार किया गया। कुल 08 जोड़ों ने सुशील कुमार शशि जनपद न्यायाधीश, गुलाब सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, आनन्द प्रकाश, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मोहम्मद आजाद अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुशीनगर की उपस्थिति में पति-पत्नी एक-दूसरे को माला पहनाये उक्त सभी अधिकारीगण द्वारा सभी जोड़ों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाओ सहित विदा किया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 140251 वादों का निस्तारण किया गया।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More