हाईटेक जालसाजों का कारनामा: लालच देकर भाले भाले लोगों से लाखों की ठगी

  • साइबर जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट और फिसिंग, दलालों के माध्यम से ठगे लाखों
  • छह जालसाज चढ़े बीबीडी पुलिस के हत्थे
  • डिजिटल करेंसी 1,30,87,012,73 पैसे व 26 लाख रुपए की नकदी, मोबाइल फोन व जालसाजी करने के उपकरण बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस के तमाम दावों के बावजूद साइबर जालसाज लोगों को ठगने का रोज कोई न कोई नया रास्ता तलाश लेते हैं। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह की टीम क्राइम व सर्विलांस टीम की मदद से शुक्रवार को ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो भोले-भाले लोगों को अपने चंगुल में फंसाकर उनकी गाढ़ी कमाई बटोर लिए थे। पुलिस ने इनके पास से डिजिटल करेंसी कुल कीमत एक करोड़ तीस लाख सत्तासी हजार रुपए तिहत्तर पैसे के अलावा 26 लाख रुपए की नकदी एवं जालसाजी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक गिरोह ऐसा है जो भोले-भाले लोगों को अपने चंगुल में फंसाकर उनकी गाढ़ी कमाई बटोर फुर्र हो जा रहे हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह व पूर्वी जोन की क्राइम और सर्विलांस टीम को गिरोह को दबोचने के लिए लगाया।

पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर इमली बांधन के पास से छह साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक पकड़े गए सभी ने अपना नाम बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित शेख दहिर निवासी मुशीर अहमद, उपरोक्त निवासी अनवर अहमद, मोहल्ला नाजिर पूरा बहराइच निवासी अरशद अली, जैदपुर बाराबंकी निवासी रिंकू, अर्जुन गंज पीजीआई निवासी अमित कुमार व वृन्दावन कालोनी पीजीआई निवासी अर्जुन भार्गव बताया। डीसीपी पूर्वी का कहना है कि पकड़े गए सभी आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ के लिए लोगों को अपने चंगुल में फंसाकर उनके खाते अलग-अलग बैंकों खुलवाकर उनके खातों का पूरा नियंत्रण आरोपियों के हाथों में रहता था। शातिराना दिमाग वाले साइबर जालसाज साइबर डिजिटल अरेस्ट फिसिंग से प्राप्त कर स्थानांतरित कर नकदी निकालकर फारेक्स डिजिटल करेंसी में दलालों के माध्यम से परिवर्तित कर लिया करते थे और उन्हें उचित दामों पर खरीद-फरोख्त कर अपने फायदे के लिए रख लेते थे। इस खुलासे पर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

पकड़े गए जालसाजों के पास से बरामद ये वस्तु

एक करोड़ तीस लाख सत्तासी हजार बारह रूपए तिहत्तर पैसे तथा 26 लाख रुपए की नकदी, चेक बुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, मोबाइल फोन, लैपटॉप के अलावा घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

Uttar Pradesh

गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल: CM योगी की चेतावनी और घर पर डिलीवरी की सुविधा

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यवासियों को भरोसा दिलाया है कि अब रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए किसी एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर ही बुकिंग कराएं और आपका सिलेंडर सीधे घर पहुंच जाएगा। इसी तरह, पेट्रोल-डीजल लेने के लिए भी जरूरत पड़ने पर […]

Read More
Uttar Pradesh

नौतनवां तहसील के उपनिबंधक के खिलाफ शिकायत पर शासन का कदम, साक्ष्य की मांग

30 मार्च को लखनऊ में होगी सुनवाई       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नौतनवां तहसील के उपनिबंधक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों एवं अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में उत्तर प्रदेश शासन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। विशेष सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने संबंधित प्रकरण में शिकायतकर्ता को […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी में रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश, जानें कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रामनवमी के पावन अवसर पर योगी सरकार ने 26 और 27 मार्च 2026 को लगातार दो दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस निर्णय के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज इन दोनों दिनों बंद रहेंगे। बैंकों की स्थिति 26 मार्च 2026 : रामनवमी के दिन […]

Read More