राजनीतिक दलों की पारदर्शिता विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस

Supreme Court Naya Look

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजनीतिक दलों के पंजीकरण और विनियमन के लिए व्यापक नियम बनाने का निर्देश देने की मांग वाली एक जनहित याचिका पर शुक्रवार को चुनाव आयोग को नोटिस जारी करने के साथ ही मान्यता प्राप्त सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को पक्षकार बनाने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने अश्विनी कुमार उपाध्याय की याचिका पर संबंधित आदेश पारित किया। पीठ ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता से कहा, “हम नोटिस जारी करेंगे लेकिन एक समस्या उत्पन्न हो सकती है कि हमने राजनीतिक दलों को पक्षकार नहीं बनाया है। वे कहेंगे कि आप (याचिकाकर्ता) उन्हें विनियमित करने के लिए कह रहे हैं और वे यहाँ नहीं हैं।

याचिका में दावा किया गया है कि दसवीं अनुसूची के तहत संवैधानिक स्थिति और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 29ए के तहत वैधानिक मान्यता के बावजूद, राजनीतिक दलों के आंतरिक कामकाज, पारदर्शिता या जवाबदेही को विनियमित करने के लिए कोई व्यापक कानून मौजूद नहीं है। याचिकाकर्ता की यह भी दलील है कि राजनीतिक दल आयकर अधिनियम की धारा 13ए के तहत कर छूट के अलावा दूरदर्शन/आकाशवाणी पर मुफ़्त प्रसारण समय सहित सरकार की ओर से उपलब्ध कई सुविधाएं लेते हैं, फिर भी वे अनियमित हैं। याचिका में मुख्य रूप से मांग की गयी है कि चुनाव आयोग को राजनीतिक दलों के पंजीकरण और विनियमन के लिए नियम बनाने का निर्देश दिया जाए।

इसके अलावा भारत संघ (सरकार) को पारदर्शिता, आंतरिक दलीय लोकतंत्र और जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु व्यापक कानून बनाने का निर्देश दिया जाए। इसके अलावा, भ्रष्टाचार, काले धन के रूपांतरण और राजनीति के अपराधीकरण के साधन के रूप में राजनीतिक दलों के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।(वार्ता)

Spread the love

missing trekker case India
National

खामोश पहाड़, गहरी खाई और 120 लोग… दयारा बुग्याल में बबीता पांडे की तलाश बनी मिशन इम्पॉसिबल

missing trekker case India : उत्तराखंड का प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थल दयारा बुग्याल इन दिनों एक गंभीर और चिंताजनक घटना को लेकर सुर्खियों में है। नैनीताल जिले के रामनगर की रहने वाली ट्रैकर बबीता पांडे 29 तारीख की रात बेस कैंप गोई से अचानक लापता हो गई थीं। कई दिनों से लगातार चल रहे खोज एवं […]

Spread the love
Read More
Bride and Groom
homeslider National

न उम्र की सीमा हो, न धर्म का हो बंधन, 20 की दुल्हन को ले गया 50 का दूल्हा

Bride and Groom जोड़ी ऐसी कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ये युगल बेमेल जोड़ी भी सोशल मीडिया पर हुई वायरल, 50 का दूल्हा और 20 की दुल्हन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी शादी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। इस विवाह की सबसे बड़ी चर्चा दूल्हा और दुल्हन के […]

Spread the love
Read More
Kedarnath Dham
National

चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड भीड़: केदारनाथ पहुंचे 11 लाख श्रद्धालु, 161 लोगों की मौत

Kedarnath Dham : उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष भी आस्था, श्रद्धा और धार्मिक उत्साह का केंद्र बनी हुई है। अप्रैल में शुरू हुई इस पवित्र यात्रा में अब तक 31 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, चारधाम यात्रा के सभी प्रमुख […]

Spread the love
Read More