काकोरी: सवारी लेकर हरदोई जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी

  • दबकर पांच लोगों की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल
  • टिकैत गंज के पास हुई दुर्घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में में सड़क दुघर्टनाओं से मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। काकोरी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम सवारियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दबकर पांच लोगों को की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मंडलायुक्त रौशन जैकब के अलावा पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि 19 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

कैसरबाग बस डिपो की बस नंबर यूपी 78 एल एन 1340 में सवारी लादकर श्रंगार नगर लखनऊ निवासी 45 वर्षीय अनिल कुमार हरदोई जा रहा था कि जैसे ही वह बस लेकर काकोरी क्षेत्र स्थित टिकैत गंज के पास पहुंचा कि तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि चालक अनिल कुमार बस को जब तक काबू में करता कि बस पलटी मारते हुए खाई में जा गिरी। खाई में बस गिरते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते पल भर में पांच लोगों की सांसें थम गई और डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दमकल कर्मियों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 19 लोगों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

इस हादसे में मरने वालों के नाम

पीलीभीत जिले के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र स्थित पिपरा निवासी बाबू राम पुत्र दारा चंद, मथुरा निवासी नरदेव, जनपद बदायूं इसौली निवासी संजीव पुत्र लेखन पाल, काकोरी क्षेत्र निवासी दिलशाद पुत्र मुस्ताक, एक और नाम पता अज्ञात।

 घायलों के नाम

दुबग्गा निवासी इरशाद हुसैन, मोहनलालगंज निवासी अनुराग, आलमबाग निवासी अरविंद कुमार, दुगौली काकोरी निवासी संजय, सीतापुर निवासी राजेश मौर्या, हरदोई निवासी बसन्त देवी, बालागंज ठाकुरगंज निवासी संजीव प्रकाश, रश्मि खंड लखनऊ निवासी अरूण कुमार, त्रिवेणी नगर लखनऊ निवासी भरत कुमार, बीकेटी लखनऊ निवासी दिनेश, आशियाना क्षेत्र निवासी शुभाजीत मुखर्जी, आलमबाग लखनऊ निवासी सुहैल अहमद, रायबरेली निवासी दुर्गेश, इंदिरा नगर लखनऊ निवासी राकेश, हरदोई निवासी अविरल वर्मा, अमीनाबाद निवासी अनूप कुमार, अमीनाबाद निवासी अनुज राज , श्रंगार नगर लखनऊ निवासी बस चालक अनिल कुमार व बस परिचालक मोहम्मद रेहान।

Politics Uttar Pradesh

शिक्षक से किसान नेता बने दिलीप कुमार, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नौतनवां निवासी एवं शिक्षक दिलीप कुमार को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस (पूर्वी जोन) का प्रदेश सचिव नामित किया गया है। उनके मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में उन्हें फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।स्वागत समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

आगरा के सिपाही का प्रेमजाल और प्रियंका की कुर्बानी

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने आत्महत्या कर ली और मरने से पहले एक वीडियो बनाकर अपने लिव-इन पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए। युवती का लिव-इन पार्टनर पुलिस विभाग में कांस्टेबल बताया जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ को मिला करोड़ का ग्रीन कॉरिडोर, राजनाथ सिंह करेंगे लोकार्पण

उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में आज विकास का एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण का लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath कार्यक्रम में […]

Read More