कर्तव्य पांडेय का आठवां भक्तिगीत ‘निमिया पर झुलुया’ लांच

  • वरिष्ठ जदयू नेता आशुतोष राय ने लांच किया संगीत

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि विवेक पांडेय के पुत्र कर्तव्य पांडेय का नया भक्ति गीत ‘निमिया पर झुलुया’ गुरुवार को लांच किया गया। यह लांचिंग वरिष्ठ जदयू नेता और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने की। इस गीत का पोस्टर भी लांच किया गया। यह कर्तव्य पांडेय द्वारा गाया गया आठवां गीत था। इस मौके पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने कहा कि हम लोगों के बीच से 13 साल के कर्तव्य पांडेय निकले हैं और भोजपुरी लोकगीत-भक्तिगीत में अपना मुकाम बना रहे हैं।

यह वास्तव में गर्व की बात है। इन्होंने बेहद कम संसाधन में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। 13 साल की उम्र में ही भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह की इन पर कृपा हो गई है। हमलोग यही चाहेंगे कि वह यूं ही अपनी कृपा कर्तव्य पांडेय पर बनाए रखें। कर्तव्य ने आठ गीत अब तक गाये हैं। आज ही आठवें गीत की लांचिंग हुई है। संगीत के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। आज की तारीख में भोजपुरी इंडस्ट्री चरम सीमा पर है। हम लोग तो यही दुआ करेंगे कि आने वाले वक्त में कर्तव्य पांडेय सफलता की ऊंचाईयों को छुएं।

गौरतलब है कि कर्तव्य पांडेय अभी एक फिल्म में अभिनय भी कर रहे हैं। फिल्म का नाम है रुद्र शिवाय। इस फिल्म में वह मुख्य कलाकार के बचपन का किरदार निभा रहे हैं। वह विवेकानंद इंग्लिश हाईस्कूल में कक्षा सात के छात्र हैं। वह रोजाना दो घंटे रियाज करते हैं। उनके परिजन भी उनकी हरसंभव सहायता करते हैं। इस मौके पर संतोष भगत, सुनील सिंह, राघवेंद्र सिंह, पप्पू सिंह सूर्यवंशी, विवेक पांडेय, हरेराम सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अमृता मिश्रा, मुकुल मिश्रा और तारक मुखर्जी, आदित्य मुखर्जी, रिक्की केशरी, अरुण पुराणिक आदि मौजूद रहे।

Entertainment

Samantha Ruth Prabhu और Raj Nidimoru की शादी: एक नई शुरुआत

लखनऊ | दक्षिण भारतीय सिनेमा की चमकती सितारा सामंथा रूथ प्रभु ने आज, 1 दिसंबर 2025 को, एक निजी समारोह में फिल्ममेकर राज निदिमोरू से विवाह कर लिया। यह खबर महीनों से सोशल मीडिया पर छाई अफवाहों को साकार कर गई है। तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र के लिंग भैरवी देवी मंदिर में […]

Read More
Entertainment homeslider

बिग बॉस 19: एविक्शन के बाद अशनूर कौर का तीखा प्रहार

बिग बॉस 19 का सफर अब अपने चरम पर पहुंच चुका है और इसी बीच टीवी की मशहूर अभिनेत्री अशनूर कौर शो से बाहर हो गई हैं। उनके इस अचानक एविक्शन ने न सिर्फ उनके प्रशंसकों को निराश किया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा का विषय बन गया है। क्या थी एविक्शन […]

Read More
Entertainment homeslider Uttarakhand

देहरादून में करोड़ों के घोटाले में अभिनेता आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े के भी नाम

देहरादून। बहुचर्चित द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोआपरेटिव सोसाइटी (LUCC) घोटाले में अभिनेता श्रेयस तलपड़े व आलोक नाथ की मुश्किलें भी बढ़ने वाली हैं। देहरादून के रायपुर थाने में दर्ज 6.27 करोड़ के एक मुकदमे में फिल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े व आलोक नाथ में नामदज किया है। अब CBI की ओर से […]

Read More