नेपाल हिंसा के दौरान गाजियाबाद के व्यापारी की पत्नी की मौत, शव पहुंचा सोनौली बॉर्डर

  • शव को लेकर परिजन गाजियाबाद के लिए रवाना

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। नेपाल हिंसा के दौरान गाजियाबाद निवासी व्यापारी की पत्नी की मौत हो गई जिसका शव नेपाली एंबुलेंस से सोनौली बॉर्डर पर पहुंचा है जहा गाजियाबाद से आये परिजनों ने शव को अपने कब्जे में लिया और इंडियन एंबुलेंस से शव लेकर गाजियाबाद रवाना हो गए। नेपाल हिंसा के दौरान गाजियाबाद निवासी व्यापारी की पत्नी की मौत हो गई। नेपाली एंबुलेंस से शव सोनौली बॉर्डर पर पहुंचा है जहा गाजियाबाद से आये परिजनों ने शव को अपने कब्जे में लिया और इंडियन एंबुलेंस से शव लेकर गाजियाबाद रवाना हो गए।

मीडिया से बातचीत में परिजन तिलक राम ने बताया की बीते  सात सितम्बर को गाजियाबाद निवासी दम्पति पति-पत्नी काठमांडू पशुपति नाथ मन्दिर दर्शन करने गए थे। वहां होटल हयात में दम्पति रुके थे। जहां नौ सितम्बर को नेपाल में हिंसा के दौरान होटल में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दिया। जिसके बाद चारो ओर धुआं-धुआं फैल गया। नेपाली आर्मी ने होटल मे रेस्क्यू अभियान चलाया जिसमे दम्पति को रस्सी के सहारे नीचे उतारा। समय पर सही इलाज न मिल पाने के कारण व्यापारी की पत्नी राजेश गोला उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि व्यापारी पति सही सलामत है। आज शाम को नेपाली एंबुलेंस से शव भारत के सोनौली बॉर्डर पर पहुंंचा जहा परिजन पहले से इंडियन एंबुलेंस लेकर आये थे। शाम को सात बजे के करीब जैसे ही शव आया दुःखी परिजनों ने शव को कब्जे में लेकर गाजियाबाद रवाना हो गए।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More