- खौफ में गुजरती हैं ग्रामीणों की रातें
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। यूपी के बस्ती में बेखौफ बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाकर खुद की वाहवाही बटोरने में जुटी हुई है, लेकिन जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में शायद पुलिस अफसरों की निगाहें नहीं पहुंच पा रही है। यही वजह है कि अब बदमाशों ने शहरी क्षेत्र छोड़ ग्रामीण इलाकों में वारदात करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बदमाश ग्रामीण क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन इन पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। बताया जा रहा है कि बस्ती जिले के ग्रामीण इलाकों में बीते कुछ दिनों से बदमाशों का आतंक इतना है कि ग्रामीणों की रातें खौफ के साए में गुजर रही है।
बेख़ौफ़ बदमाशों के कहर से ग्रामीणों को हर रात खौफ में गुजर रही है। ताबड़तोड़ चोरी की वारदात से ग्रामीण दहशतज़दा हैं। गाढ़ी कमाई बचाने के लिए कुछ गांवों में लोग खुद ही पहरा दे रहे हैं। पुलिस बदमाशों की नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। फिलहाल पुलिस की लचर कार्यशैली के चलते बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस इन पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
