Special Report : KGBV की बेटियाँ बनेंगी प्रदेश की खेल शक्ति, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी रहीं 63 बालिकाएँ

  • लखनऊ के गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज में चला फुटबाल और हॉकी का विशेष अभ्यास शिविर
  •  गाजीपुर व झाँसी में होने वाली प्रतियोगिताओं में दिखेगा बालिकाओं का कौशल
  •  लक्ष्य : 2047 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला खिलाड़ियों की पहचान बनाना

लखनऊ । प्रदेश की बेटियाँ अब शिक्षा के साथ-साथ खेलों के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराने को तैयार हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) से चयनित 63 बालिकाओं ने लगातार 10 दिनों तक लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज स्टेडियम में विशेष अभ्यास शिविर में हिस्सा लिया। एक सितम्बर से 10 सितम्बर तक चलने वाली इस अभ्यास प्रतियोगिता का उद्देश्य वर्ष 2047 तक इन बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य योगी सरकार ने रखा है।

दो खेलों में हो रहा अभ्यास

इस शिविर में फुटबाल और हॉकी दो खेलों की गहन तैयारी चली। फुटबाल की जिम्मेदारी कोच सुम्मी श्रीवास्तव ने संभाल रखा था जबकि हाकी की तैयारी की जिम्मेदारी रमनप्रीत कौर के कंधों पर रही। ये दोनों कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिकाएं भी हैं।

इन तिथियों में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

फुटबाल का प्रशिक्षण लेने वाली 30 बालिकाएँ अब 12 से 14 सितम्बर तक गाजीपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। वे अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल् करने की पुरजोर कोशिश करेंगे। वहीं, हॉकी कोच रमनप्रीत कौर के मार्गदर्शन में 33 बालिकाएँ 14 से 17 सितम्बर तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, झाँसी में अपना दमखम दिखाएँगी।

विभिन्न जिलों से आईं बालिकाएँ

फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित 30 छात्राओं में केजीबीवी मलिहाबाद (लखनऊ) की 20 और केजीबीवी श्रावस्ती की 10 बालिकाएँ शामिल हैं। वहीं, हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली 33 छात्राओं में केजीबीवी मूढापांडे, मुरादाबाद की 18, मलिहाबाद (लखनऊ) की 11 और केजीबीवी महराजगंज की 4 बालिकाएँ शामिल हैं।

कोट : हमारी फुटबाल टीम की बालिकाओं में जबरदस्त ऊर्जा और उत्साह है। गाजीपुर की प्रतियोगिता उनके आत्मविश्वास और खेल कौशल को नई पहचान देगी।

सुम्मी श्रीवास्तव, फुटबाल कोच

कोट : हॉकी की ये बालिकाएँ बेहद अनुशासित और मेहनती हैं। झाँसी में होने वाली प्रतियोगिता उनके लिए बड़ा अवसर साबित होगी।

रमनप्रीत कौर, हॉकी कोच

प्रदेश की खेल प्रतिभा को नया आयाम: डॉ. मुकेश कुमार सिंह

डिप्टी डायरेक्टर और बालिका शिक्षा वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि इन दोनों प्रतियोगिताओं में प्रदेश के सभी मंडलों से चयनित टीमें हिस्सा लेंगी और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से ग्रामीण और पिछड़े वर्ग की बालिकाओं को खेलों में प्रोत्साहन मिलेगा। हमारा प्रयास है कि ये बालिकाएं वर्ष 2047 तक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हों।

 यह है तैयारी का खाका कुल 63 बालिकाएँ अभ्यास में शामिल

फुटबाल : 30 छात्राएँ (गाजीपुर प्रतियोगिता में लेगीं हिस्सा)

हॉकी : 33 छात्राएँ (झाँसी प्रतियोगिता में लेगीं हिस्सा)

लक्ष्य : 2047 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी तैयार करना

homeslider Sports

GOAT Tour 2025 Day-1: लियोनेल मेसी के नाम पर कोलकाता दीवाना

लियोनेल मेसी का नाम ही काफी है किसी भी शहर को उत्साह से भर देने के लिए, और यही नज़ारा कोलकाता में देखने को मिला। इंडिया GOAT टूर 2025 के पहले दिन मेसी शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे, जहां उनके स्वागत में फुटबॉल प्रेमियों का सैलाब उमड़ पड़ा। एयरपोर्ट से लेकर स्टेडियम तक हर जगह सिर्फ […]

Read More
Sports

14 वर्षीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने फिर रचा इतिहास

अंडर-19 एशिया कप में भारत के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का फिर से दम दिखाया। यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 14 साल के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने ऐसा तूफान मचाया कि पूरा स्टेडियम उनके नाम के नारों से गूंज उठा। वैभव ने सिर्फ 56 गेंदों […]

Read More
Sports

विराट कोहली नहीं तो कौन? यशस्वी जायसवाल ने बताया भारतीय टीम का सबसे मेहनती खिलाड़ी

नई दिल्ली। जब बात भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे मेहनती खिलाड़ी की आती है, तो जेहन में सबसे पहले विराट कोहली का नाम कौंधता है। 37 की उम्र में भी उनकी फिटनेस, अनुशासन और जुनून को देखकर युवा खिलाड़ी प्रेरणा लेते हैं। लेकिन टीम इंडिया के उभरते सितारे यशस्वी जायसवाल ने एक ऐसा नाम लिया […]

Read More