नेपाल में बगावत UP में अलर्ट, सीमाएं सील पुलिस हुई चौक्कन्नी

Untitled 7 copy 4

लखनऊ। पडोसी देश नेपाल में मचे उपद्रव हिंसा के बाद नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी न हो सके। इस बारे में योगी सरकार ने नेपाल में हो रहे घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस को अलर्ट मोड में रहने के लिए निर्देश दिए है। यही नहीं ,प्रदेश की नेपाल से सटी सीमाओं को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है और साथ ही सोशल मीडिया पर नेपाल से जुड़ी हर पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया है जो किसी भी तरह की भड़काऊ या संवेदनशील पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई करेगी।

नेपाल में हिंसा और तनाव की स्थिति को देखते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने उत्तर प्रदेश के सभी सीमावर्ती जिलों की पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी और सहायता के लिए एक विशेष नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन ADG कानून-व्यवस्था अमिताभ यश करेंगे। एडीजी अमिताभ यश ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा से लगे जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।

DGP मुख्यालय में स्थापित विशेष नियंत्रण कक्ष में तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर 24 घंटे कार्यरत रहेंगे, जिससे जरूरतमंद लोग तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही, पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया सेल को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नेपाल संकट से संबंधित किसी भी भ्रामक, संवेदनशील या भड़काऊ पोस्ट पर लगातार नजर रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी देरी के सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। (BNE)

Spread the love

International

जापानी सांसदों ने विदेश सचिव से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारत और जापान के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के जापानी सांसदों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 21 सितंबर को विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मुलाकात की। जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व LDP के इंटरनेशनल ब्यूरो के डायरेक्टर और पूर्व […]

Spread the love
Read More
Pakistan News
International

Pakistan News: 27 सितंबर के PTI प्रदर्शन से पहले बढ़ी सख्ती, अस्पतालों में इमरजेंसी तैयारियां तेज

Pakistan News: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के 27 सितंबर को प्रस्तावित प्रदर्शन और इस्लामाबाद मार्च से पहले राजनीतिक तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी बीच इस्लामाबाद के अस्पतालों को संभावित बड़ी संख्या में घायलों और आपात […]

Spread the love
Read More
International

जयशंकर ने वैश्विक कूटनीतिक मंच पर भारत की भूमिका को दी मजबूती

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक कूटनीतिक मंच पर भारत की भूमिका को और मजबूती दी है। अपने व्यस्त दौरे के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकों को संबोधित किया और वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं कीं। डॉ. […]

Spread the love
Read More