NSE ने IFSCA के पूर्व प्रमुख इंजेती श्रीनिवास को चेयरमैन किया नियुक्त

मुंबई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) के पूर्व चेयरमैन इंजेती श्रीनिवास को अपना चेयरमैन नियुक्त किया। NSE में पिछले दो साल से कोई चेयरमैन नहीं था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने एक बयान में कहा कि एनएसई के बोर्ड और प्रबंधन ने इंजेती श्रीनिवास का एक्सचेंज के गवर्निंग बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में स्वागत किया। ओडिशा कैडर के 1983 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी श्रीनिवास पिछले सप्ताह NSE के बोर्ड में जनहित निदेशक के रूप में शामिल हुए।

उल्‍लेखनीय है कि उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब शेयर बाजार अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले इंजेती श्रीनिवास कॉरपोरेट मामलों के सचिव के रूप में कार्य किया है। वे IFSCA के संस्थापक अध्यक्ष थे। वहां उन्होंने संस्थागत सुधारों, शासन वृद्धि और प्रणालीगत नीति नवाचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।( हिन्दुस्थान समाचार)

Business

ईंधन महंगा तो सरकार का बड़ा फैसला: 30 मार्च से एक जुलाई तक फ्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ऐलान

नई दिल्ली/कैनबरा। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट गहराता जा रहा है। कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने से कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इसी बीच Australia की सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने […]

Read More
Business

शहरों में PNG नेटवर्क का बड़ा विस्तार, सरकार ने तय किया 50 लाख नए कनेक्शन का लक्ष्य

नई दिल्ली। केंद्र सरकार देश के शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क के तेजी से विस्तार पर जोर दे रही है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और एलपीजी सप्लाई से जुड़ी आशंकाओं के बीच सरकार अब PNG को एक भरोसेमंद विकल्प के तौर पर आगे बढ़ा रही है। केंद्रीय आवास एवं शहरी […]

Read More
Business

इंश्योरेंस सेक्टर में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की बड़ी एंट्री, आलियांज के साथ मिलकर शुरू करेगी नया कारोबार

नई दिल्ली। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ (JFS) इस साल जनरल और लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में कदम रखने की तैयारी में है। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सभी जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद 2026 में इंश्योरेंस बिजनेस शुरू किया जा सकता है। कंपनी के सीईओ और एमडी Hitesh Sethia ने स्पष्ट किया कि फिलहाल […]

Read More