बीवी के फैशन के चक्कर में पति का कट गया अच्छा खासा चालान, लोगों ने जमकर किया कमेंट

Untitled 3 copy 8

लखनऊ। कभी-कभी आदमी अपनी बीवी के मेकअप फैशन से इतने परेशान हो जाते हैं कि अक्सर उनसे लड़ बैठते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि सुंदर दिखने के लिए फैशन करने वाली बीवी कभी पति की जेब भी ढीली करवा सकती है। अगर नहीं देखा तो इस वायरल वीडियो में देख लीजिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है। बताया गया है कि  इसमें एक बीवी के फैशन (Fashion) के चक्कर में पति का अच्छा खासा चालान कट गया। अपनी बीवी की हरकत देखने के बाद आदमी तो हैरान है कि, इसके ही वह मर्द जात भी काफी शॉक्ड है जो कि, बाइक पर अपनी बीवी को बैठाते हैं।

बीवी के फैशन के चक्कर में पति का कटा चालान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आदमी का पुलिस वालों ने चालान काट लिया है चालान की वजह बेहद खास है। पुलिस वाला बाइक सवार को रोकता है और पूछता है कि चालान देना पड़ेगा। क्यों कि हेलमेट नहीं लगाया। इस पर आदमी अपने हेलमेट (Helmet) से लेकर अपनी लाइसेंस तक उन तमाम सारी चीजों को बता देता है जो की चालान कटने से बचाती हैं। तभी पुलिस वाला बोलता है कि, आपकी बीवी ने हेलमेट नहीं लगाया है। इस पर बीवी बोलती है कि, क्योंकि मैंने 1500 का बालों में स्पा कराया है। इसकी वजह से मेरे बाल खराब हो रहे थे। इसलिए हेलमेट नहीं लगाया है। ये देखकर आदमी दंग रह आता है।

देख आ जाएगी हंसी

इस वायरल वीडियो को अगर आप रियल समझ रहे तो बता दें, इसे कंटेंट क्रिएटर इन लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया है। इस वीडियो को मंजीत_झा38  नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर नौ हजार से लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है, अब 3000 रुपए खर्चा हो जाएंगे। वहीं, कई सारे लोग इस वीडियो पर फनी इमोजी बनाकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Spread the love

Horoscope Today
Astrology homeslider

Horoscope Today आज किसे मिलेगी सफलता और किसे होगी परेशानी?

Horoscope Today प्रेम, परिवार, करियर और सेहत से जुड़ी भविष्यवाणी कुंभ राशि को तरक्की के संकेत, इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी मेष : वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। बिजनेस में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बाजारू भोजन करने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ऑफिस में […]

Spread the love
Read More
Moscow
homeslider International Technology

मेड इन रशिया फोरम 16 नवंबर को मॉस्को में, हाईटेक और नवाचार पर जोर

Moscow: अंतरराष्ट्रीय निर्यात फोरम ‘मेड इन रशिया’ का आयोजन 16 नवंबर 2026 को मॉस्को स्थित राष्ट्रीय केंद्र ‘रशिया’ में किया जाएगा। इस वर्ष फोरम का मुख्य केंद्र उच्च प्रौद्योगिकी, तकनीकी नवाचार और आधुनिक समाधानों का निर्यात होगा। कार्यक्रम में रूसी कंपनियों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने और विदेशी साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मौत से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, साथ दिखे शिवा-श्रद्धा

Lucknow: कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। अब इस मामले से जुड़ा एक नया CCTV फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। इसमें कथित तौर पर शिवा शर्मा और मॉडल श्रद्धा दुबे एक साथ सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि इस दौरान शिवा […]

Spread the love
Read More