ऑनर किलिंग: इज्जत के नाम पर भाई ने बहन को गोली से उड़ाया, मौत

  • हरदोई जिले में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। हरदोई जिले में एक स्कूल के अध्यापक से मोहब्बत को रास नहीं आई। बेटी के इस कदम को परिवार ने सम्मान को ठेस माना। भाई के सिर पर खून सवार हो गया। गोली मारकर बहन का भेजा उड़ा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक लड़की ने कुछ दिनों पहले इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अभिनव कटियार से घरवालों की बिना सहमति से प्रेम विवाह कर लिया था। बताया जा रहा है कि यह शादी करना घरवालों को नागवार गुजरी। इसी सब नाराजगी के लिए लड़की के भाई वीरु मिश्रा का पारा सातवें आसमान पहुंच गया और बहन को गोलियों से छलनी कर मौत की नींद सुला दिया।

गोली लगते ही लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कातिल वीरु मिश्रा को घटना में इस्तेमाल असलहा सहित गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने एक बार फिर पुराने जख्मों को ताजा कर दिया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Central UP Uttar Pradesh

नई दिल्ली में खेलों का महाकुंभ: 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैम्पियनशिप का भव्य आगाज़

नई दिल्ली। राजधानी के प्रतिष्ठित आर.के. खन्ना टेनिस स्टेडियम में 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैम्पियनशिप 2025–26 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार मुख्य अतिथि के […]

Read More
Central UP

क्रांतिकारी गीतों की गूंज से याद किए गए भगत सिंह, संगीतमय नाटिका ने बांधा समां

लखनऊ। अमर शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर राजधानी लखनऊ में आयोजित एक विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारियों के जज्बे और संघर्ष को दर्शाती संगीतमय नाटिका ‘शहीदों ने लौ जगाती जो’ का मंचन संत गाडगे महाराज प्रेक्षागृह, गोमतीनगर में किया गया, जिसने उपस्थित […]

Read More
Central UP

पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

लखनऊ। पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ उत्तर प्रदेश का सोमवार को निदेशालय स्थित संघ कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के संविधान, पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें ये भी पढ़ें […]

Read More