देश छोड़कर कभी भी भाग सकते हैं प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली!

Oli NayaLook
  • काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह को नेपाल की सत्ता सौंपना चाहते हैं युवा
  • काठमांडू में बेखौफ प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा,
  • विदेश मंत्री आरजू देउबा राणा और वित्तमंत्री विष्णु प्रसाद पौड़ेल पर किया जानलेवा हमला

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली । नेपाल में Gen Z आंदोलन ने वहां की सियासी जमीन हिला दी है। वहां के सत्ताधीश देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हर तरह अफरा-तफरी और अराजकता का माहौल बना हुआ है। इस बीच काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह आंदोलन के चेहरा बने हुए हैं। सूत्रों का कहना है बालेंद्र शाह ही नेपाल के इस बड़े आंदोलन को हाईजैक कर रखा है? बता दें कि बालेंद्र शाह ने अपने कैरियर की शुरुआत एक सिविल इंजीनियर के तौर पर की। फिर उन्होंने रैपर के रूप में अपनी किस्मत आजमाई। इसके बाद उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया और काठमांडू के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ा और जीत भी गए।

राजनीति में उनका अप्रत्याशित उछाल, युवाओं के बीच लोकप्रियता और पारंपरिक राजनीतिक दलों से नेपाली युवाओं का बढ़ते मोहभंग ने बालेंद्र शाह को नायक बना दिया। बालेंद्र शाह ने इस पूरे आंदोलन को अपना समर्थन दे रखा है। ऐसे में उसे अपने हीरो के तौर पर युवाओं ने पेश किया। काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेन्द्र शाह ने भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के हालिया फैसले के खिलाफ सोमवार को जेन-जेड के नेतृत्व वाली रैली के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया था।

फेसबुक पोस्ट में शाह ने कहा कि हालांकि आयोजकों द्वारा निर्धारित आयु सीमा के कारण वे इसमें भाग नहीं ले सकते हैं जिन्होंने जेन-जेड की आयु 28 वर्ष से कम निर्धारित की फिर भी वे उनकी आवाज सुनना महत्वपूर्ण समझते हैं। 2023 में एक रामायण की कहानी से प्रेरित ‘आदिपुरुष’ नाम की एक फिल्म आई थी। उस वक्त काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने इस फिल्म के कुछ डायलॉग पर आपत्ति जताई थी और उसे फिल्म से हटाने की मांग की थी। ऐसा नहीं करने के एवज में उन्होंने चेतावनी दी थी कि नेपाल और काठमांडू में कोई भी भारतीय फिल्म नहीं चलने देंगे। नेपाल से हिंसक विरोध प्रर्दशन के बीच आज एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नेपाल के वित्त मंत्री विष्णु पौड़ेल को प्रदर्शनकारी पीटते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि नेपाल में प्रदर्शनकारी बेकाबू हो गए हैं। जैसे ही वे संसद भवन में घुसे वैसे ही उन्होंने वित्त मंत्री विष्णु पौड़ेल को पकड़ लिया और सड़क पर पीटते हुए नजर आए हैं।

Spread the love

International

जापानी सांसदों ने विदेश सचिव से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारत और जापान के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के जापानी सांसदों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 21 सितंबर को विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मुलाकात की। जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व LDP के इंटरनेशनल ब्यूरो के डायरेक्टर और पूर्व […]

Spread the love
Read More
Pakistan News
International

Pakistan News: 27 सितंबर के PTI प्रदर्शन से पहले बढ़ी सख्ती, अस्पतालों में इमरजेंसी तैयारियां तेज

Pakistan News: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के 27 सितंबर को प्रस्तावित प्रदर्शन और इस्लामाबाद मार्च से पहले राजनीतिक तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी बीच इस्लामाबाद के अस्पतालों को संभावित बड़ी संख्या में घायलों और आपात […]

Spread the love
Read More
International

जयशंकर ने वैश्विक कूटनीतिक मंच पर भारत की भूमिका को दी मजबूती

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक कूटनीतिक मंच पर भारत की भूमिका को और मजबूती दी है। अपने व्यस्त दौरे के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकों को संबोधित किया और वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं कीं। डॉ. […]

Spread the love
Read More