मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगा हनुमान जी की कृपा

Raashi NayaLook
राजेन्द्र गुप्ता

मेष राशि के जातकों का मनोबल उच्च रहेगा। अपने सहयोगियों से सही मार्गदर्शन और स्नेह पूर्ण सहयोग मिलने से आप लक्ष्य प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। आज आपकी बातचीत में एक चुंबकीय आकर्षण रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। प्राप्त धन को लंबे समय के लिए निवेश करने का प्लान बनाएंगे।

वृष राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। निर्धारित लक्ष्य को पाने में कामयाब रहेंगे। सौंदर्य बोध और कलात्मक क्षमता का विस्तार होगा। कला क्षेत्र से संबंधित जातकों को बहुत तरक्की मिलने की संभावना है। रुपयों-पैसों के मामले में दिन अच्छा है। खर्चों को भी नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन राशि के जातकों को भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचना चाहिए। हालांकि एक बार जो निश्चित कर लेंगे उसे आसानी से परिवर्तित करने से बचेंगे। जोकि उनके लिए ही मुश्किल का कारण बन सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। परंतु फालतू के खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें।

कर्क राशि के जातकों को मान-सम्मान व समृद्धि दिलाने वाला दिन है। पूरे दिल से समर्पण भाव से काम करेंगे। कुछ नए प्रयोग भी करेंगे जिससे प्रतिभा निखर कर आएगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े हुए मामलों का फैसला आपके हक में आने का योग बनता है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।

ये भी पढ़े

जन्म के विवरण बिना यूं जानें अपना भविष्य

सिंह राशि के जातकों के विदेश के साथ संबंध अच्छे बनने की संभावना बन जाती है। धार्मिक क्रियाकलापों की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेंगे और ईमानदारी से अपने कार्य को पूरा करेंगे आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। खर्चों की अधिकता रहने वाली है।

कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। ईमानदारी से बिना किसी तिकड़म के काम को करने का प्रयास करेंगे। उच्च सलाहकार एजुकेशन से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा समय है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर रहेगी। सरकारी खर्च तंग कर सकते हैं।

तुला राशि के जातक अपने कामकाज से संबंधित परेशानियां दूसरों के साथ शेयर करने से बचेंगे। स्वचिंतन से परेशानियों से निपटने के लिए गुप्त योजनाएं बनाने का योग भी बन रहा है। रुपए-पैसों के मामले में सामान्य दिन है। सोचसमझकर धन खर्च करेंगे।

वृश्चिक राशि के जातक आज अपने काम को परफेक्शन से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। अभिमान आपकी छवि नकारात्मक बना सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बनती हैं।

ये भी पढ़े

श्राद्ध और पितृपक्ष का वैज्ञानिक महत्व

धनु राशि के जातकों को आज अपने कामकाज के लिए दौड़भाग करनी पड़ सकती है। विपरीत परिस्थितियां आपके लिए सहायक बनेंगी और जो भी जिम्मेदारी आप पर सौंपी जाएगी आप उसको पूरा करने में कामयाब रहेंगे। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। उम्मीद के अनुसार धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।

मकर राशि के जातक को साझेदारी से लाभ मिलेगा। बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी जिसकी वजह से सभी चैलेंज का सामना करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। अच्छा धन लाभ होगा खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

कुंभ राशि के जातकों का ध्यान भोग विलास की वस्तु एकत्रित करने पर रहेगा। शीघ्रता से अपने काम को निपटाने का प्रयास करेंगे। लोगों के साथ कम्युनिकेट करना और अपने काम के विज्ञापन से आपको लाभ हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।

मीन राशि के जातकों की कल्पना शक्ति उन्हें भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाने के लिए प्रेरित करेगी। उस योजना को क्रियान्वित करने के लिए पूरे जोश के साथ काम करेंगे और सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा समय है। मन मुताबिक लाभ होगा।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

शनि देव की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Today’s Horoscope आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। नौकरी, व्यापार, धन, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रेम जीवन के लिहाज से आपका दिन कैसा रहेगा? मेष : व्यावसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त आपको सुस्पष्ट सोच से काम […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

Today’s Horoscope  मेष : आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा। आज के दिन के महत्व को समझते हुए इसके लाभ उठाने के अवसर से न चूकें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृषभ : आपका आज का दिन व्यस्ततापूर्वक बीतेगा। सभी अधूरे कार्य पूर्ण होने […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन पाँच राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Today’s Horoscope मेष : बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। वृषभ : कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से […]

Spread the love
Read More