Headline

कहानी उस अबला की: मानसिक विक्षिप्त महिला के बगल में पड़ा मिला नवजात शिशु

Untitled 9 copy 4
  • पुलिस ने नवजात शिशु को भेजा अस्पताल, नवजात पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा
  • मौके पर पहुंची चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम
  • नाका क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यह मानसिक रूप विक्षिप्त है। उसे अपने तन की सूध नहीं है। वह क्षेत्र में घूमा करती थी। यह किसी फिल्म की कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। नाका क्षेत्र स्थित पिंक बुथ से कुछ दूरी पर सड़क किनारे अचेत अवस्था में रविवार दोपहर एक महिला पड़ी थी। उसके बगल में ही एक नवजात शिशु पड़ा था। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने रोने की आवाज सुनकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पास में पिंक बुथ पर तैनात महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं और आनन-फानन में नवजात को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि नवजात शिशु पूरी तरह से स्वस्थ है। पुलिस ने इसकी सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन को दी।

मौके पर पहुंची चाइल्ड हेल्प लाइन टीम ने नवजात को पराग नारायण रोड स्थित शिशु गृह भेजा, जहां चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम देखरेख कर रही है। पुलिस ने महिला के बारे में छानबीन कर उसके घर और नाम पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रविवार दोपहर नाका थाना क्षेत्र स्थित पिंक बुथ से कुछ दूरी पर सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिली एक महिला के बगल में नवजात शिशु रोते हुए मिला। बताया जा रहा है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में नवजात शिशु को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने नवजात शिशु को पूरी तरह से स्वस्थ होने की बात बताई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Uttar Pradesh

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया ए अहमद सौदागर Independence Day: चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में शनिवार को 80वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद स्कूली के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

नौतनवां में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० पंडित अटल बिहारी वाजपेई की आठवीं पूण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

Rishi Tripathi: A Tribute to Atal : महराजगंज! भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व० पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी द्वारा कहे गए एक – एक शब्द आज भी भारतीय राजनीति में उनकी सोच, देश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद दिलाते हैं। आज पूर्व प्रधानमंत्री जी की आठवीं पूण्यतिथि पर नौतनवां नगर […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

चिनहट: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, शहीदों के सम्मान में

मनाया आजादी का जश्न ए अहमद सौदागर Neeraj Gupta Flag Hoisting : हर साल की तरह इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के 80 वीं वर्षगांठ पर एल्डिको चौराहे पर शहीदों के सम्मान में और भारत माता की आजादी का उत्सव मनाने हेतु ध्वजारोहण का कार्यक्रम 15 अगस्त दिन शनिवार को भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष एवं व्यापार मण्डल […]

Spread the love
Read More