लखनऊ। यूपी के मुरादाबाद जिले से एक कोहराम मचा देने वाली घटना सामने आई तो हर कोई सन्न रह गया। एक महिला ने अपने नवजात बच्चे को फ्रीजर में लिटा दिया। फ्रीजर से बच्चे की रोने की आवाज आई तब घरवाले भागकर गए तो देखा कि नवजात फ्रीजर में लेटा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हैरान कर देने वाली ये घटना मुरादाबाद जिले के करुला की बताई जा रही है। हालांकि जिस महिला ने अपने नवजात बच्चे के साथ ऐसा किया वो मानसिक रुप से बीमार बताई जा रही है। महिला करूला की ही रहने वाली है, महिला ने पन्द्रह दिन पहले बेटे को जन्म दिया था। जानकारी के मुताबिक महिला पोस्टपार्टम साइकोसिस नामक बीमारी से ग्रसित है। ये बीमारी महिला को प्रसव के बाद हो गई। बच्चे को फ्रीजर में लिटाने की घटना शुक्रवार की है। कोशं महिला ने अपने 15 दिन के बेटे को बताया गया है कि फ्रीजर में लिटा दिया। इसके बाद महिला सोने चली गई।
बताया गया है कि फ्रीजर में लिटाने के कुछ देर बाद ही बच्चा रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज परिवार के अन्य सदस्यों के कानों में पड़ी। इसके बाद परिजन जब कमरे में पहुंचे तो वो हक्के बक्के रह गए। उन्होंने देखा कि बच्चा फ्रीजर में है। फिर तत्काल परिवार वालों ने 15 दिन के मासूम को फ्रीजर से बाहर निकाला। परिजनों ने महिला की झाड़ फूंक भी कराई थी। परिजनों का पहले मानना था कि महिला को ऊपरी हवा ने परेशान कर रखा है।
हालांकि झाड़ फूंक का कोई असर महिला पर नहीं हुआ। महिला की हालत जब नहीं सुधरी तो परिवार वाले उसको डॉक्टर के पास ले गए। परिवार वालों को एक मनोरोग विशेषज्ञ ने बताया कि महिला को पोस्टपार्टम साइकोसिस नामक बीमारी है। महिला का इस समय वास्तविकता से कोई संपर्क नहीं है। महिला इस समय अवसाद में है। वहीं इस घटना की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।
