कनाडा में भारतीय उच्चायोग के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

शाश्वत तिवारी

ओटावा। कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग ने यहां एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘राग और लय’ आयोजित किया, जिसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत की सुंदरतम छवि देखने को मिली। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कलाकार शामिल हुए, जिन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में मौजूद भारतीय मूल के लोगों और स्थानीय कलाप्रमियों का मन मोह लिया। भारतीय उच्चायोग ने आठ सितंबर को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘राग और लय’ के साथ भारतीय शास्त्रीय संगीत की शाश्वत सुंदरता को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर सुश्री सहाना बनर्जी द्वारा मनमोहक सितार वादन और शुभज्योति गुहा की उत्कृष्ट तबला वादन की प्रस्तुति ने एक भावपूर्ण वातावरण का निर्माण किया जो श्रोताओं के मन को भा गया।

उच्चायोग ने आगे लिखा प्रथम सचिव तरुण कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में 200 से अधिक अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें राजनयिक दल के सदस्य भी शामिल थे, जिन्होंने भारतीय संस्कृति की गहराई और जीवंतता का जश्न मनाने और उसका अनुभव करने के लिए भाग लिया।

इस दौरान कलाकारों ने कलाप्रेमियों को बताया कि राग केवल एक स्वर या सुर नहीं है, बल्कि यह एक भाव, एक कहानी और एक रंग है। यह सुरों का एक समूह है, जिसके प्रयोग के कई नियम हैं। राग जहां सुर देता है, वहीं ताल लय प्रदान करता है। कलाकार और तालवादक के बीच की बातचीत ऊर्जा और उत्साह से भरपूर एक संगीतमय संवाद का निर्माण करती है। बता दें कि विदेशों में स्थित भारतीय उच्चायोग समय-दर-समय विभिन्न माध्यमों से प्राचीन भारतीय संस्कृति को जीवंत करने और अधिक से अधिक लोगों तक उसकी पहुंच स्थापित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं।

Entertainment

टीआरपी में बड़ा बदलाव: नए शो ने टॉप पांच में बनाया जगह, YRKKH की गिरती नैया

टीवी इंडस्ट्री के दर्शकों के बीच टीआरपी की ताजा रिपोर्ट ने इस हफ्ते काफी चर्चा पैदा कर दी है। 11वें हफ्ते की रिपोर्ट में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने अपना दबदबा बनाए रखा और टॉप पर अपनी जगह मजबूती से बनाए रखी। इस शो ने 2.0 की रेटिंग के साथ दर्शकों को […]

Read More
Entertainment

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, सिर्फ 7 दिनों में 1000 करोड़ की कमाई

भारतीय सिनेमा ने एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण देखा है। फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के सिर्फ सात दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। यह उपलब्धि किसी भी फिल्म के लिए आसान नहीं है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने अपने दर्शकों को बड़े पर्दे का असली अनुभव देकर इस रिकॉर्ड को […]

Read More
Entertainment

निया शर्मा और जन्नत जुबैर की ‘लाफ्टर शेफ्स तीन’ में भिड़ंत, निया ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

‘लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ अपने मजेदार एपिसोड्स के कारण इस समय दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शो के हालिया एपिसोड में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें निया शर्मा और जन्नत जुबैर के बीच बहस हाथापाई में बदलती दिखाई दे रही है। इस वीडियो में अली गोनी, समर्थ […]

Read More