दस साल के मासूम बच्चे को आया हार्ट अटैक, मां की गोद में तोड़ा दम

Untitled 13 copy 2

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के कोल्हापुर से दिल को झकझोर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक 10 साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मासूम ने अपनी मां की गोद में ही दम तोड़ दिया। घटना कोल्हापुर जिले के कोडोली गांव की है। बुधवार रात को हुई इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक दस वर्षीय श्रवण अजीत गावड़े बुधवार शाम आनंदनगर में एक गणेश पंडाल के शेड में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। वह हमेशा की तरह हंस-खेल रहा था और बिल्कुल स्वस्थ था। बताया गया है कि कुछ मिनट बाद ही उसकी तबियत अचानक खराब होने लगी। इसके बाद वह खेलना छोड़कर घर की तरफ जाने लगा। घर पहुंचते ही वह अपनी मां की गोद में लेट गया। वह मां से कुछ कहने की कोशिश कर रहा था लेकिन तभी उसे हार्ट अटैक (Heart attack)आया और उसने आंखें मूंद लीं।

स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक श्रवण की मां का रोना सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे जिसके बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी मृत्यु अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुई। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक चार साल पहले ही परिवार ने अपनी छोटी बच्ची को भी खो दिया था। अब श्रवण की मौत के बाद उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बच्चों और युवाओं में इस तरह अचानक हार्ट अटैक की घटनाओं में बढ़ोतरी चिंता का कारण बनती जा रही है। बीते जुलाई में राजस्थान के सीकर में एक नौ साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। चौथी कक्षा में पढ़ने वाली प्राची स्कूल में इंटरवल के दौरान अचानक गिर पड़ी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसी तरह एक अन्य घटना में हैदराबाद में एक 25 साल का शख्स बैडमिंटन खेलते हुए अचानक गिर पड़ा। बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महाराष्ट्र
Crime News Maharastra

लुटेरी दुल्हन का करामात सुनकर रह जाएंगे दंग, पहले शादी, फिर जेवर गहना लेकर फुर्र

 दुल्हन निकली ‘सीरियल मैरिज’ ठग, 9वीं शादी के बाद लाखों लेकर फरार महाराष्ट्र । जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती पर शादी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा है। गांव के एक युवक से पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह रचाने के बाद दुल्हन कुछ ही […]

Read More
mumbai police 1777355652
Maharastra

मीरा रोड में सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला, धार्मिक सवाल के बाद वारदात से मचा हड़कंप

मीरा रोड में सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला मुंबई : महाराष्ट्र के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर हुए हमले के मामले में जांच एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में इस घटना के संभावित आतंकी एंगल की भी पड़ताल की जा रही है और मामला अब एटीएस […]

Read More
Untitled 13 copy
Crime News homeslider Maharastra National

घर पर टूटा कहर, एक साथ कुनबा साफ़

बिरियानी खाने से एक परिवार के चार लोगो की मौत मोहल्ले में पसरा मातम, सकते में प्रशासन मुंबई। मुंबई के पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात बिरयानी खाने और उसके बाद तरबूज खाने के कुछ […]

Read More