रणबीर कपूर ने दिए 52 रीटेक, बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा

लखनऊ। अभिनेता रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत विशाल है। उनके बेहतरीन अभिनय को जहां दर्शक पसंद करते हैं, वहीं आलोचक भी हमेशा सराहना करते हैं। रणबीर के अनुशासन और धैर्य की भी खूब तारीफ होती है। हाल ही में निर्माता बोनी कपूर ने रणबीर के धैर्य से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग कितनी भी लंबी क्यों न हो, चाहे तपती दोपहर हो या रात का समय और भले ही कितने भी रीटेक करने पड़ें, रणबीर कभी पीछे नहीं हटते और पूरे धैर्य के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं।

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ साल 2023 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें बोनी कपूर ने रणबीर के पिता का किरदार निभाया था। हाल ही में दिए इंटरव्यू में बोनी कपूर ने रणबीर की प्रोफेशनलिज़्म की तारीफ करते हुए कहा, रणबीर ऐसे इकलौते एक्टर हैं जिन्हें मैंने सेट पर कभी बोर होते नहीं देखा। हम लगातार 16-16 घंटे शूट करते थे। दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी में शूटिंग होती थी। बाद में हमने रात में शूटिंग करने का फैसला किया और रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक काम किया, ताकि गर्मी थोड़ी कम लगे। इसके बावजूद रणबीर ने कभी कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने हर वक्त प्रोफेशनल अंदाज में काम किया।

बोनी कपूर ने बताया, मुझे याद है, एक सीन में पूरे 52 रीटेक हुए थे। अलग-अलग वजहों से बार-बार रीटेक लेना पड़ रहा था। लेकिन रणबीर ने एक बार भी शिकायत नहीं की। वह हर बार पूरे धैर्य और सम्मान के साथ रीटेक देते रहे। वहीं, मेरे एक शॉट में जब 13-14 रीटेक हो गए तो मैं थोड़ा परेशान हो गया। तब रणबीर मेरे पास आए और बोले, मैंने 52 रीटेक दिए हैं, आपको तब तक करना होगा जब तक डायरेक्टर संतुष्ट न हों।’ उनके इस धैर्य और पॉज़िटिव एटीट्यूड की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। रणबीर सेट पर हमेशा खुशमिज़ाज रहते हैं और सबका हौसला बढ़ाते हैं।(हिन्दुस्थान समाचार)

Entertainment Purvanchal

देवरिया में भोजपुरी के संस्कृति पर्व 2025 की भव्य शुरुआत

भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा की संवाहक है भोजपुरी : मनोज तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह बहुत अच्छी लगती है भोजपुरी भोजपुरी की प्राचीनता और वैश्विकता अद्भुत और प्रामाणिक : अजीत दुबे भोजपुरी के संरक्षण के लिए केंद्र और राज्य गंभीर हों : सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी लोक की विरासत और संवेदना की […]

Read More
Entertainment

चमकीला’ के बाद फिर साथ आए दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली

फिल्म अमर सिंह चमकीला की बड़ी सफलता के बाद अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ एक बार फिर निर्देशक इम्तियाज अली के साथ काम करते नजर आए हैं। इस खबर की पुष्टि खुद दिलजीत ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करके की है। पोस्ट सामने आते ही फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है। दिलजीत दोसांझ […]

Read More
Entertainment

देश के कोने-कोने से जुट रहे साहित्यकार, रंगकर्मी और विविध क्षेत्रों के कलाकार

देवरिया में संस्कृति पर्व : 26 की तैयारियाँ पूरी आज से भोजपुरी के दिग्गजों का जमावड़ा लोकप्रिय भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी मृदुल होंगे समारोह के मुख्य अतिथि कल्पना पटवारी, भरत शर्मा व्यास, मदन राय, शिल्पी राज और आलोक कुमार देंगे प्रस्तुति विशेष संवाददाता देवरिया। विश्व भोजपुरी सम्मेलन की उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वावधान में […]

Read More